फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   cm bhupesh unveiled 25 feet tall statue of lord ram in chhattisgarh rajim

Gariaband: भगवान राम की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का CM भूपेश ने राजिम में किया अनावरण; राम वन गमन पर्यटन का शुभारंभ

Sat, 07 Jan 2023 05:21 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 07 Jan 2023 05:21 PM IST
सार

मुख्यमंत्री बघेल ग्राम कुटेना स्थिति सिरकट्टी आश्रम पहुंचे। वहां राम मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सिरकट्टी आश्रम ब्रह्मलीन संत भुवनेश्वरी शरण व्यास जी का तपोभूमि है। 

विज्ञापन
cm bhupesh unveiled 25 feet tall statue of lord ram in chhattisgarh rajim
भगवान राम की मूर्ति के चरणों पर जल अर्पित करते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवान राम की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया है। इस प्रतिमा की स्थापना राजिम के महोत्सव स्थल पर की गई है। इस दौरान सीएम ने उनके चरणों पर जल अर्पित किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने राम वनगमन पर्यटन परिपथ का भी शुभारंभ किया। राजिम में राम वनगमन पर्यटन परिपथ के विकास के लिए 13 करोड़ 12 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। 

विज्ञापन




मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गरियाबंद जिले के दौरे पर पहुंचे हैं। उन्होंने राजिम चौबेबांधा नवागांव 3.30 किलोमीटर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए भूमि पूजन किया। साथ ही नवीन मेला स्थल राजिम से लक्ष्मण झूला 3.7 किलोमीटर पहुंच मार्ग का भी भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक अमितेश शुक्ल, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव सहित अन्य नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन


सिरकट्टी आश्रम में पूजन कर की खुशहाली की प्रार्थना
इससे पहले मुख्यमंत्री बघेल ग्राम कुटेना स्थिति सिरकट्टी आश्रम पहुंचे। वहां राम मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सिरकट्टी आश्रम ब्रह्मलीन संत भुवनेश्वरी शरण व्यास जी का तपोभूमि है। संत जी बाल्यकाल में यहां आश्रम स्थापित कर अपने जीवनकाल तक श्री राम के नाम का प्रचार के लिए क्षेत्र में धर्म जागरण के लिए मानस यज्ञ का आयोजन करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पांच माह में तैयार की गई भगवार राम की मूर्ति
राम वनगमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत त्रिवेणी संगम राजिम भी शामिल है। यहां मेला महोत्सव स्थल पर 25 फीट ऊंची भव्य मूर्ति का अनावरण किया गया है। इस मूर्ति को पांच माह में तैयार किया गया है। इस भव्य और विशाल मूर्ति तैयार करने में ओडिशा के 20 शिल्पकारों ने भूमिका निभाई है। इसे हाथ से तराश कर छत्तीसगढ़ के बिल्हा स्टोन से निर्मित किया गया है। फिर आठ फीट ऊंचे नवनिर्मित चबूतरा पर स्थापित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed