फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Bhupesh says Chhattisgarh Chamber of Commerce and Industries Conference

चेंबर ऑफ कॉमर्स का सम्मेलन: सीएम भूपेश बोले -'जहां भी जाता हूं आत्मानंद स्कूल और बैंक की होती है मांग'

Tue, 10 Jan 2023 03:09 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 10 Jan 2023 03:09 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज स्थित पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के 63वें वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने कहा कि प्रदेश में व्यापार और उद्योग जगत के लिए विकार के द्वार खुले हुए हैं।

विज्ञापन
CM Bhupesh says Chhattisgarh Chamber of Commerce and Industries Conference
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के सम्मेलन में सीएम भूपेश ने की शिरकत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज स्थित पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के 63वें वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने कहा कि प्रदेश में व्यापार और उद्योग जगत के लिए विकार के द्वार खुले हुए हैं। सीएम ने छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज को रायपुर में 500 एकड़ जमीन देने की घोषणा की। 

विज्ञापन


इस साल फसल बहुत अच्छी हुई है
उन्होंने कहा कि इस साल फसल बहुत अच्छी हुई है। कोरोना संकट के बाद यह सबसे सुनहरा समय है। छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था और भी बेहतर हुई है है। गांव से लेकर शहरों तक पैसे का फ्लो बहुत ही बढ़िया है। विभिन्न योजनाओं के जरिए डेढ़ लाख करोड़ रुपए गांवों तक पहुंचा है। हमने व्यापारियों के ग्राहकों की जेब में पैसा डाला है। सीएम ने कहा कि 'मैं जहां भी जाता हूं वहां आत्मानंद स्कूल और बैंक की मांग होती है।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल तक छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर न्यूनतम
सीएम बघेल ने कहा कि लगातार एक साल तक छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर न्यूनतम रही। हमारी सरकार मिलेट्स को बढ़ावा दे रही है। रागी का हलवा और कुदकी की खीर लाजवाब होती है। मिलेट्स में बहुत से पौष्टिक तत्व होते हैं। प्रदेश में 5 हजार गौठान ऐसे हैं जिन्हें, सरकार पैसा नहीं देती है, ऐसे "गौठान स्वावलंबी हो गए हैं। व्यापारी से कहा कि वो 'रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का उपयोग करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed