फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Bhupesh inaugurated Bade Tariya in kumhari Chhattisgarh

रायपुर: बड़े तरिया में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक; एक ही जगह पर मनोरंजन का खजाना, CM भूपेश ने किया लोकार्पण

Sat, 03 Jun 2023 06:04 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 03 Jun 2023 06:04 PM IST
सार

सीएम भूपेश बघेल ने दुर्ग-भिलाई जिले के कुम्हारी में बने बड़े तरिया का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर वहां लगे लेजर विथ म्यूजिकल फाउंटेन शो का शुभारंभ भी किया।

विज्ञापन
CM Bhupesh inaugurated Bade Tariya in kumhari Chhattisgarh
सीएम भूपेश बघेल ने बड़े तरिया का लोकार्पण किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीएम भूपेश बघेल ने दुर्ग-भिलाई जिले के कुम्हारी में बने बड़े तरिया का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर वहां लगे लेजर विथ म्यूजिकल फाउंटेन शो का शुभारंभ भी किया।

विज्ञापन




इसमें जीवंत लेजर की रोशनी, फाउंटेन से छोड़े जा रहे पानी के फुहारों और मल्टीमीडिया शो शामिल लोगों को काफी लुभा रही है। इससे क्षेत्रवासियों का रोजाना मनोरंजन होगा। 
विज्ञापन




बड़ा तरिया में आने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए रोजाना शाम साढ़े 7 बजे से लेजर विथ म्यूजिकल फाउंटेन शो होगा। इस कार्यक्रम के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई है। शो 13 मिनट की होगी। इस शो में अलग-अलग थीम को दिखाया जाएगा। जिसकी खासियत संगीत की धुन पर लेजर और फाउंटेन के फुहारों का नजारा रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मेट्रो सिटी के तर्ज 18 एकड़ में बना तारिया
यह तरिया 18 एकड़ में फैला है। सीएम ने बड़े तरिया का दौरा किया। इस जगह को मेट्रो सिटी के तर्ज पर विकसित मनोरम स्थल कहा। उन्होंने परिसर में मौजूद फूड स्टाल, ग्रीन वाकिंग टर्नल, टॉय ट्रेन, आर्च और सस्पेंशन ब्रिज का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह जगह प्राकृतिक धरोहर, संस्कृति और आधुनिक अधोसंरचना का अदभुत संगम है।




छत्तीसगढ़ की संस्कृति का चित्रण 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लेजर विथ म्यूजिकल फाउंटेन शो देखा। इसमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति का चित्रण शानदार तरीके से दिखाया गया है। इससे छत्तीसगढ़ की संस्कृति के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के खनिज और पर्यटन स्थल को भी देखा जा सकता है। सीएम भूपेश के पिछले साढ़े 4 सालों में कुम्हारी में किए गए विकास कार्यों का भी चित्रण किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed