फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Bhupesh garlanded the guests with gold IN 85th Congress convention

Chhattisgarh: सीएम भूपेश ने अधिवेशन में आए अतिथियों को पहनाई सोने की माला!, वीडियो वायरल, जानें क्या है सच्चाई

Mon, 27 Feb 2023 03:00 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 27 Feb 2023 03:00 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में 24 से 26 फरवरी तक आयोजित कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में अतिथियों के स्वागत को लेकर प्रदेश में जमकर सियासत हो रही है। बीजेपी ने मामले में राज्य सरकार पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
CM Bhupesh garlanded the guests with gold IN 85th Congress convention
सीएम अतिथियों का स्वागत करते सीएम भूपेश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में 24 से 26 फरवरी तक आयोजित कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में अतिथियों के स्वागत को लेकर प्रदेश में जमकर सियासत हो रही है। बीजेपी ने मामले में राज्य सरकार पर निशाना साधा है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, अधिवेशन के पहले दिन सीएम सीएम भूपेश अतिथियों को माला पहनाकर उनका स्वागत कर रहे हैं। सीएम पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ,राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत सभी दिग्गज कांग्रेस नेताओं को माला पहनाकर स्वागत किया था। माला पहनाते हुए यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

 



लोगों का कहना है कि सीएम भूपेश सोने की माला पहनाकर उनका स्वागत किया है। यहां तक कि लोग इसे 50 ग्राम सोने की माला बता रहे हैं। वहीं बीजेपी पर इस मामले में सरकार पर तंज कसा है। 



मामले में सियासत होने पर सीएम भूपेश ने ट्वीट कर लिखा कि "झूठ बोलो, बार-बार झूठ बोलो, जितना ज़ोर से बोल सकते हो, उतना बोलो".. इस सूत्र पर चलने वाले इस अनमोल तोहफे का भी अपमान कर रहे हैं, साथ ही प्रकृति पुत्रों/पुत्रियों की कला और #छत्तीसगढ़ की संस्कृति का भी। आखिर छत्तीसगढ़ के लोगों, यहाँ की संस्कृति से भाजपा को इतनी नफ़रत क्यों है?


सीएम भूपेश ने आयुष  पांडेय नाम के शख्स के ट्वीट को रिट्वीट कर लिखा कि भाजपा की दिक्कत यही है कि वह न छत्तीसगढ़ को समझती है और न उसकी परंपराओं को। और मुहावरा है कि 'सावन के अंधे को हरा ही हरा दिखता है' ठीक वैसे ही 'अडानी के मित्रों को सोना ही सोना दिखता है'
 


यूजर आयुष पांडेय ने ट्वीट कर लिखा कि 'भाजपा की अफवाहबाज सेल फैला रही है कि #महाधिवेशन में अतिथियों का स्वागत सोने के हार से किया गया। सच यह है कि इस हार को बीरन कहते हैं। जिसे बैगा लोग सूताखर नाम की घास और मुआ के फूल की डंडी से हाथों से बनाते हैं। हां! ये बेशकीमती है, सोना है, सोने से महंगा है!

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई 
दरअसल, सीएम भूपेश बांस के माले को अतिथियों को पहना रहे हैं। वह नेताओं को बता रहे हैं कि यह हमारे आदिवासी क्षेत्र बस्तर के कांकेर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में बनने वाली बांस की माला है। अबूझमाड़ के जंगलों में उगने वाले बांस से यह माला बनी है। मुख्यमंत्री ने माला पहनाने के बाद कांग्रेसी नेताओं को छत्तीसगढ़ी संस्कृति से अवगत कराया। 

बता दें कि सीएम भूपेश सीएम पद का शपथ लेने के बाद से ही छ्त्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा और मान्यताओं को लगातार प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। भूपेश बघेल की सरकार में लगातार इसे बढ़ावा मिल रहा है। सभी तीज, त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed