फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Bhupesh cut 150 feet long cake on his birthday: Government's plans engraved on cake

सीएम भूपेश ने जन्मदिन पर काटा डेढ़ सौ फीट लंबा केक: केक पर उकेरी सरकार की योजनाएं

Thu, 24 Aug 2023 03:04 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 24 Aug 2023 03:04 PM IST
सार

सीएम भूपेश बघेल ने अपने जन्मदिन पर डेढ़ सौ फीट की लंबाई वाला केक काटा। कलेक्टोरेट के सामने मल्टी लेवल पार्किंग इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएम ने 430 किलोग्राम का केक काटा।

विज्ञापन
CM Bhupesh cut 150 feet long cake on his birthday: Government's plans engraved on cake
सीएम भूपेश ने जन्मदिन पर काटा डेढ़ सौ फीट लंबा केक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीएम भूपेश बघेल ने अपने जन्मदिन पर डेढ़ सौ फीट की लंबाई वाला केक काटा। कलेक्टोरेट के सामने मल्टी लेवल पार्किंग इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएम ने 430 किलोग्राम का केक काटा। सीएम ने कहा कि इस तरह का केक बनाकर मेरे जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए आप सबका शुक्रिया। 
विज्ञापन


इस केक को बेकिंग और आइसिंग डिवीजन के 65 लोगों की टीम ने 24 घंटे की मेहनत से तैयार किया। इस पूरे केक में छत्तीसगढ़ सरकार की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाएं और सीएम बघेल की तस्वीरों की मिनी स्टैंडी लगाई गई है। इस दौरान सीएम ने केक बनाने वाले टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनहित की महत्वपूर्ण योजनाओं को इसमें दिखाया। 
विज्ञापन


सीएम भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे , बालोद विधायक संगीता सिन्हा और इसी क्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सीएम बघेल को उनके जन्मदिन के अवसर पर दूरभाष पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने भूपेश बघेल के स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम भूपेश बघेल को उनके जन्मदिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ मुख्यसचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, अंकित आनंद, डॉ. एस भारतीदासन, पुलिस महानिरीक्षक रायपुर ग्रामीण अजय यादव, संचालक प्रशासन अकादमी टीसी महावर, संचालक जनसंपर्क सौमिल रंजन चौबे  ने पुष्प कुछ भेंट कर मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed