फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Bhupesh Baghel wrote letter to ED on nan and chit fund scam

Chhattisgarh : मुख्यमंत्री भूपेश का ED को पत्र, नान घोटाले में सामने आए सीएम मैडम और सीएम सर की सच्चाई

Tue, 08 Nov 2022 04:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 08 Nov 2022 04:12 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि कोई भी राजनीतिक दल का हो, उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उसको लेकर नान घोटाले की जांच के लिए ईडी को पत्र लिखा है। वहीं चिटफंड घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की गई है। दोनों की जांच के लिए पत्र लिखा गया है। 

विज्ञापन
CM Bhupesh Baghel wrote letter to ED on nan and chit fund scam
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को ED (प्रवर्तन निदेशालय) को दो पत्र लिखे हैं। इसमें नान घोटाले और चिटफंड घोटाले की जांच करने की मांग की गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि चिटफंड घोटाले के तार सत्ता से जुड़े लोगों के साथ हैं। वहीं नान घोटाले में सीएम मैडम और सीएम सर का जिक्र है। ये दोनों कौन हैं, इसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए CM भूपेश बघेल ने कहा कि, एक पत्र नान घोटाले की जांच को लेकर है। उसमें जो सीएम सर और सीएम मैडम व अन्य लिखा गया है। उस वक्त की जांच टीम ने कहा है कि इस घोटाले के तार ऐसी जगह पर हैं, जहां जाकर हम जांच नहीं कर सकते। उस वक्त कही गई यह बातें कई मीडिया हाउस के पास भी मौजूद हैं।  हमने ED से उसकी जांच की मांग की है। 
विज्ञापन


वही मुख्यमंत्री बघेल ने दूसरे पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि, 6500 करोड के चिटफंड घोटाले की भी जांच की मांग की गई है। प्रदेश में घोटाला कर ग्रामीणों को पैसा लूटा गया है। सीएम ने कहा कि चिटफंड कंपनी के लिए एक प्लेसमेंट कैंप लगाया गया था, जिसमें सत्ताधारी लोग और सत्ता से जुड़े हुए लोगों ने नियुक्ति पत्र बांटा था। चिटफंड कंपनी ने करीब 6500  करोड़ का घोटाला किया था, उसकी जांच की हमने मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed