{"_id":"636a32a04d1ab74ad93d3b60","slug":"cm-bhupesh-baghel-wrote-letter-to-ed-on-nan-and-chit-fund-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh : मुख्यमंत्री भूपेश का ED को पत्र, नान घोटाले में सामने आए सीएम मैडम और सीएम सर की सच्चाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh : मुख्यमंत्री भूपेश का ED को पत्र, नान घोटाले में सामने आए सीएम मैडम और सीएम सर की सच्चाई
Tue, 08 Nov 2022 04:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 08 Nov 2022 04:12 PM IST
सार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि कोई भी राजनीतिक दल का हो, उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उसको लेकर नान घोटाले की जांच के लिए ईडी को पत्र लिखा है। वहीं चिटफंड घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की गई है। दोनों की जांच के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को ED (प्रवर्तन निदेशालय) को दो पत्र लिखे हैं। इसमें नान घोटाले और चिटफंड घोटाले की जांच करने की मांग की गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि चिटफंड घोटाले के तार सत्ता से जुड़े लोगों के साथ हैं। वहीं नान घोटाले में सीएम मैडम और सीएम सर का जिक्र है। ये दोनों कौन हैं, इसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए CM भूपेश बघेल ने कहा कि, एक पत्र नान घोटाले की जांच को लेकर है। उसमें जो सीएम सर और सीएम मैडम व अन्य लिखा गया है। उस वक्त की जांच टीम ने कहा है कि इस घोटाले के तार ऐसी जगह पर हैं, जहां जाकर हम जांच नहीं कर सकते। उस वक्त कही गई यह बातें कई मीडिया हाउस के पास भी मौजूद हैं। हमने ED से उसकी जांच की मांग की है।
विज्ञापन
वही मुख्यमंत्री बघेल ने दूसरे पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि, 6500 करोड के चिटफंड घोटाले की भी जांच की मांग की गई है। प्रदेश में घोटाला कर ग्रामीणों को पैसा लूटा गया है। सीएम ने कहा कि चिटफंड कंपनी के लिए एक प्लेसमेंट कैंप लगाया गया था, जिसमें सत्ताधारी लोग और सत्ता से जुड़े हुए लोगों ने नियुक्ति पत्र बांटा था। चिटफंड कंपनी ने करीब 6500 करोड़ का घोटाला किया था, उसकी जांच की हमने मांगी है।
विज्ञापन