फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Bhupesh baghel worshiped Mahaprabhu Jagannath in raipur CG

CM भूपेश ने की महाप्रभु जगन्नाथ की पूजा: सोने से बनी झाड़ू से अदा की छेरापहरा की रस्म, प्रतिमाओं को रखा सिर पर

Tue, 20 Jun 2023 04:36 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 20 Jun 2023 04:36 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का पर्व हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शंकर नगर, गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा पर पूजा-अर्चना की। प्रदेशवासियों की सुख, शांत और समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन
CM Bhupesh baghel worshiped Mahaprabhu Jagannath in raipur CG
प्रतिमाओं को सिर पर रखकर रथ तक लेकर आए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का पर्व हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शंकर नगर, गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथयात्रा पर पूजा-अर्चना की। प्रदेशवासियों की सुख, शांत और समृद्धि की कामना की। प्रतिमाओं को सिर पर रखकर रथ तक लेकर आए। रथयात्रा से पहले छेरापहरा यानी रथ के आगे सोने से बनी झाड़ू से बुहारना की रस्म अदा की। कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन भी शामिल हुए।

विज्ञापन



विज्ञापन




सीएम भूपेश ने प्रभु जगन्नाथ, भैया बलदाऊ और बहन सुभद्रा की  पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की।  मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान जगन्नाथ छत्तीसगढ़ के लोगों के भी अराध्य हैं। रथयात्रा का त्यौहार छत्तीसगढ़ में भी श्रद्धा-भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ से इस अवसर पर सभी लोगों की सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के महापौर ऐजाज ढेबर,  छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा,राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, नगर निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे, जगन्नाथ मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा समेत अन्य गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


\
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु को को दी बधाई

सीएम बघेल ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु से फोन पर चर्चा कर उन्हें जन्मदिन और भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed