फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Cm bhupesh baghel took a youth congress meeting in raipur

'एक नेता के पीछे चलने से नहीं बनेगी बात, पार्टी के लिए काम करिए': सीएम भूपेश ने युवा कांग्रेसियों को दी नसीहत

Sat, 03 Jun 2023 06:43 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 03 Jun 2023 06:43 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सीएम भूपेश बघेल ने युवा नेताओं को बड़ी नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि आप सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के लिए काम नहीं कल कि कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Cm bhupesh baghel took a youth congress meeting in raipur
सीएम भूपेश बघेल ने ली यूथ कांग्रेस की बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सीएम भूपेश बघेल ने युवा नेताओं को बड़ी नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि आप सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के लिए काम नहीं कल कि कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं। किसी नेता के पीछे-पीछे चलने से बात नहीं बनेगी। इसलिए पार्टी के लिए काम करिए। इतिहास और योजनाओं के बारे में अच्छे से जानकारी रखिए। उन्होंने कहा कि अभी समय का अभाव है अगली बार आऊंगा तो पूछूंगा।

विज्ञापन


उन्होंने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की योजनाओं के बारे में अच्छे से जानकारी रखिए क्योंकि चुनाव के समय बिना तैयारी के जनता के बीच जाएंगे तो हड़बड़ा आ जाएंगे। सीएम ने कहा कि सोशल मीडिया में कमेंट आते हैं ,इनका जवाब भी देना है, लेकिन क्या जवाब दें, इसके लिए अपने सीनियर नेताओं से पूछकर सलाह- मशवरा कर जवाब दें तो ज्यादा प्रभावशाली रहेगा। बयानबाजी में भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मणिशंकर के बयान का भी हवाला दिया। 
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष अकाश शर्मा की अध्यक्षता में राजीव भवन में आयोजित बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु एवं पीसीसी प्रभारी कुमारी शैलजा प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव भवन आयोजित बैठक में पिछले 6 महीने में दिए गए कार्य की समीक्षा की गई। विस्तार रूप से कार्यक्रम में किए गए कार्य को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में उल्लेख किया गया साथ ही आने वाले कार्यों को लेकर बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में यूथ कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे "बूथ जोड़ों,यूथ जोड़ो" जो पिछले 6 महीने से चला रहा है इसकी समीक्षा की गई 23 हजार से अधिक बूथ जो प्रदेश में है युवा कांग्रेस ने 15,000 से अधिक बूथ पर जाकर अपने पदाधिकारी बनाए हैं और उसी आधार पर आने वाले समय पर युवा कांग्रेस अपने ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति करेगा एवं पिछले महा से चालू हुए "मेरा गौठान,मेरा अभिमान" कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ के 9 हजार गौठान में जाकर युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कार्य किया गया उसकी विस्तृत चर्चा की गई। वीडियोग्राफी के माध्यम से अतिथियों को दिखाई गई।।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा आप सभी यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों से मैं कहना चाहता हूं कि 2023 के विधानसभा चुनाव अब नजदीक आ गए हैं आप सभी को जा कर जमीनी रूप से अपने अपने बूथ पर जाकर तैयारी करनी है जिस प्रकार आपने बूथ जोड़ों यूथ जोड़ों कार्यक्रम को अच्छे से किया है अब उसी को निरंतर आगे बढ़ाते हुए आपको चुनाव तक अपने बूथ में ही काम करना है । छत्तीसगढ़ सरकार की जन कल्याण योजनाओं को हर एक व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य आप युवा कांग्रेस के सभी साथियों को करना है।।

PCC प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा ने कहा आज कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में आकर मैं बहुत प्रसन्न महसूस कर रही हूं एक समय में हम भी महिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस में कार्य करके ही आज हम इस मुकाम पर पहुंचे हैं आप सभी को भी विधानसभा चुनाव तक बूथ लेवल पर जाकर कार्य करना है।।

युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में उपस्थित होकर मैं बहुत प्रसन्न हूं और इस बैठक में आपने जो पिछले 6 माह में कार्य किए हैं उन सब की समीक्षा आज हमने मिलकर की । पिछले 6 महीने के कार्य आपके प्रशंसा योग्य है और मैं उम्मीद करता हूं कि जिस प्रकार पिछले साल 6 महीने में अपने संगठन के लिए जो कार्य किया है वह कार्य आप आने वाले विधानसभा चुनाव तक करेंगे हमने अभी कर्नाटक का चुनाव जीता है । उसमें हमारा सबसे यह मुद्दा यह था कि लोकल और प्रदेश स्तर के मुद्दों को लेकर हम जनता के बीच गए और वहां बड़ी जीत हासिल की और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है और हमें इस सरकार को दोबारा लेकर आना है इसलिए आप सभी को सरकार की जन कल्याण योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम युवा कांग्रेस के सभी साथियों को मिलकर करना है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा यूथ कांग्रेस कांग्रेस पार्टी का सबसे मजबूत संगठन है यही वह संगठन है जो कांग्रेस को ताकत देती है और चुनाव जीतने में सबसे अहम योगदान होता है विधानसभा के चुनाव में 5 महीनों का वक्त बच गया है और इन 5 महीनों में हम युवा कांग्रेस से अपेक्षा करते हैं कि वह हर बूथ बूथ तक जाकर कांग्रेस सरकार की योजनाओं का प्रचार करें हमने पिछले बार भी यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव में टिकट दिया था और मैं उम्मीद करता हूं कि जो साथी जीत कर आए हैं वह अब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को लाभ पहुंचाने का कार्य करेंगे आने वाले समय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा युवा कांग्रेस को अहम जिम्मेदारी दी जाएगी और मैं उम्मीद करता हूं कि वह जिम्मेदारियों को यूथ कांग्रेस बहुत जिम्मेदारी से निभाएगी।।


प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा आज प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का अहम मुद्दा यह है कि जो हमने पिछले 6 महीनों में काम किया है वह सारे कार्य को हमारे राष्ट्रीय से आए हुए प्रभारी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी को बताना है कि हम किस प्रकार आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर यूथ कांग्रेस बूथ स्तर पर जाकर तैयारी कर रही है और सरकार की जन कल्याण योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है हमने पिछले 6 महीनों में प्रदेश में 23 हजार से अधिक बूथ है और हमने 15 हजार से अधिक बूथों में जाकर पदाधिकारी और कार्यकर्ता नियुक्त कर दिए हैं सरकार की महत्वकांक्षी योजना गौठान योजना जो प्रदेश में 10000 से अधिक है उसमें से पिछले कुछ दिनों में हमने 9000 से अधिक गौठान में जाकर हमने आम जनता तक योजनाओं का लाभ जो जनता को मिल रहा है इसको बताने का कार्य किया है आने वाले समय में भी इसी तरह हम कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करते रहेंगे और जो भी निर्देश प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व और राष्ट्र नेतृत्व देगी उन सभी जिम्मेदारियों को निष्ठा पूर्ण तरीके से करने का प्रयास यूथ कांग्रेस करने वाली है और फिर से छत्तीसगढ़ में एक बार कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed