फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Bhupesh Baghel said gandhi family committed sacrifices for country, BJP has its dynasties

Chhattisgarh: सीएम बघेल ने कहा- गांधी परिवार ने देश के लिए किया बलिदान, भाजपा में परिवारवाद के कई उदाहरण

Sat, 10 Sep 2022 04:48 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 10 Sep 2022 04:48 AM IST
सार

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी ने लोगों को एकजुट करने के लिए भारत जोड़ी यात्रा निकाली है। उन्होंने भाजपा पर समाज में हिंसा और नफरत फैलाने और भगवान राम के नाम पर वोट मांगने का भी आरोप लगाया।
 

विज्ञापन
CM Bhupesh Baghel said gandhi family committed sacrifices for country, BJP has its dynasties
छत्तीसगढ़ के मख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वंशवाद की राजनीति पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की टिप्पणी पर शुक्रवार को तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा में ही परिवारवाद के कई उदाहरण हैं। साथ ही कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के परिवार ने देश के लिए बलिदान दिया है। 

विज्ञापन


भाजपा में भी परिवारवाद
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ के दौरे पर वंशवाद के राजनीति को बढ़ावा देने के लिए कांग्रेस और कई क्षेत्रीय दलों पर निशाना साधा था। इस बारे में जब सीएम बघेल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह परिवारवाद के बारे में बिल्कुल सही हैं। दिवंगत भाजपा नेता बलिराम कश्यप के बेटे दिनेश कश्यप (पूर्व सांसद) और केदार कश्यप (पूर्व विधायक और मंत्री) और रमन सिंह और उनके बेटे और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह भी राजनीति के कुछ उदाहरण हैं।
विज्ञापन


भगवान राम के नाम पर वोट मांगती भाजपा
उन्होंने कहा कि फिर राजनाथ सिंह और उनके बेटे, अमित शाह और उनके बेटे और वसुंधरा राजे सिंधिया, उनके बेटे और उनके भतीजे। भाजपा में वंशवाद की राजनीति बहुत है। बघेल ने कहा कि जिस परिवार की वह बात कर रहे हैं, उन्होंने देश के लिए बलिदान दिया है। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने अपने जीवन का बलिदान दिया और उन्होंने राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाई। उन्होंने भाजपा पर समाज में हिंसा और नफरत फैलाने और भगवान राम के नाम पर वोट मांगने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने कभी कोई पैदल मार्च निकाला है
सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी ने लोगों को एकजुट करने के लिए भारत जोड़ी यात्रा निकाली है। क्या भाजपा ने कभी कोई पैदल मार्च निकाला है? उन्होंने भगवान राम के लिए रथयात्रा की जो 14 साल पैदल चले। भाजपा वाले वोट के लिए राम भक्त बन जाते हैं। हमारे राम शबरी, कौशल्या, वनवासियों और गरीबों के राम हैं। 


उन्होंने राम को 'युद्धक' (योद्धा) और हनुमान को एक क्रोधित हनुमान के रूप में चित्रित किया है। राम को रेम्बो बना दिया है। इससे पता चलता है कि वे हिंसा और नफरत फैलाने में विश्वास करते हैं। हमारे राम लोगों को एकजुट करते हैं। राम राज्य में, हर कोई बिना किसी भेदभाव के सद्भाव के साथ रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed