{"_id":"64d1c6f89daab55b770e0e53","slug":"cm-bhupesh-baghel-s-visit-to-raipur-and-jagdalpur-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: आज रायपुर और जगदलपुर दौरे पर रहेंगे सीएम भूपेश बघेल, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: आज रायपुर और जगदलपुर दौरे पर रहेंगे सीएम भूपेश बघेल, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Tue, 08 Aug 2023 10:09 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 08 Aug 2023 10:09 AM IST
सार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 8 अगस्त यानी आज राजधानी रायपुर और बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 8 अगस्त यानी आज राजधानी रायपुर और बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12:05 बजे रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित 'दास्तान ए आजादी' कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अपरान्ह 2:50 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से विमान द्वारा रवाना होकर 3:30 बजे जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और विमानतल से सर्किट हाउस जाएंगे। बघेल शाम 6 बजे जगदलपुर में जिला चिकित्सालय में नेत्र विभाग अंबका लोकार्पण करने के बाद 'सेहत बाजार' मिलेट कैफे का लोकार्पण करेंगे, मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे।
विज्ञापन