फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Bhupesh baghel reaction on chhattisgarh ED raid

ED छापे पर भड़के सीएम भूपेश, कहा- अडानी केस में सच्चाई खुलने से बीजेपी हताश, ध्यान भटकाने डलवा रही रेड

Mon, 20 Feb 2023 01:43 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 20 Feb 2023 01:43 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, भिलाई समेत कई जगहों पर आज सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने छापा मारा है। सुबह 5 बजे से ईडी की टीम प्रदेश में 12 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं के घरों पर छापेमारी की। इस मामले में प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है।

विज्ञापन
CM Bhupesh baghel reaction on chhattisgarh ED raid
सीएम भूपेश बघेल, पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, भिलाई समेत कई जगहों पर आज सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने छापा मारा है। सुबह 5 बजे से ईडी की टीम प्रदेश में 12 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं के घरों पर छापेमारी की। इस मामले में प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष, पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष और एक विधायक सहित मेरे कई साथियों के घरों पर आज ईडी ने छापा मारा है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सीएम ने कहा कि चार दिनों के बाद रायपुर में कांग्रेस का महाधिवेशन है। तैयारियों में लगे साथियों को इस तरह रोककर बीजेपी हमारे हौसले नहीं तोड़ सकती। भारत जोड़ो यात्रा' की सफलता और अडानी की सच्चाई खुलने से भाजपा हताश और निराश है। यह छापा ध्यान भटकाने का प्रयास है। देश सच जानता है। हम लड़ेंगे और जीतेंगे। चार दिन बाद AICC का महाधिवेशन है। सभी नेता अपने-अपने काम में लगे हैं। कांग्रेस जब जब कोई बड़ा कार्यक्रम करवाती है, तब-तब प्रदेश में IT, ED का छापा पड़ता है। यह पहले से ही आशंका थी और पड़ गया। बिलाईगढ़ विधायक के यहां भी ED की दबिश पड़ी 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम अडानी पर नहीं बोलते: भूपेश
उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा में पीएम बोलते है मैं कितनो पर भारी पड़ता हूं, लेकिन अडानी पर नहीं बोलते। भारत जोड़ो यात्रा के बाद बीजेपी बेचैन है। अधिवेशन में 2024 का रोडमैप तैयार होगा। देश और विदेश नीति पर चर्चा होगी। इसीलिए बीजेपी ने ये हथकंडा अपनाया है। चाहे कितनी भी कोशिश कर लें हम नहीं घबरायेंगे। छापा मारने पर कांग्रेस नहीं डरेगी। पूरा देश जान चुका है मैंने गृह मंत्री को पत्र लिखा है। राजनीति हथकंडे कांग्रेस नहीं घबराएगी। 

रमन सिंह के बयान पर पलटवार
 जब-जब छापा पड़ता है रमन सिंह IT और ED के प्रवक्ता बन जाते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की सफलता प्रदेश के साथ-साथ देश में भी है। यह बीजेपी नहीं पचा पा रही है। ED के प्रेस नोट से पहले डॉ. रमन सिंह का प्रेस नोट जारी हो जाता है। 

शैलजा बोलीं- मोदी सरकार दमनकारी नीति अपना रही 
कुमारी शैलजा ने कहा कि मोदी सरकार दमनकारी नीति अपना रही है। विपक्ष के आवाज को उठाने नहीं दे रहे हैं। जिनके खिलाफ वास्तव में रेड होना चाहिए उनके खिलाफ कुछ नहीं होता। ये किसी भी स्तर पर गिर सकते हैं। आम लोगों की आवाज उठाने के लिए राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। इससे भाजपा बौखला गई है। मुख्यमंत्री को महाधिवेशन को लेकर बधाई दिया। 

'कांग्रेसी नेता दबने वाले नहीं'
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता इससे दबने वाले नहीं है। अडानी जैसे लोगों के ऊपर रेड करने की जरूरत है। हर रोज पूछे जाते हैं तीन सवाल पर पीएम ने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। सभी बातों ढकने की कोशिश की जा रही है। उनका लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। ED का बेशर्मी के साथ इस्तेमाल किया जा रहा है। समाज में बदहाली की जा रही है। जनता इनकी बातों को समझ चुकी है। आवाज दबाने की कोशिश हो रही है। कांग्रेस नेताओं के घर छापे से महाधिवेशन का कुछ नहीं बिगड़ने वाला। हम अपने साथियों के साथ मजबूती से खड़े हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस को अधिवेशन को डिर्स्टब करने छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे मारे जा रहे। भाजपा जब राजनैतिक रूप से मुकाबला नही कर पाती तो वह ईडी, सीबीआई, आईटी जैसी केन्द्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है। पिछले 8 साल में 3010 छापे ईडी में मारे है। 95 प्रतिशत छापे विपक्ष पर ईडी में मारे मीडिया जब छापती है, तो आप छापा मारते हैं, संसद में आप विपक्ष को बोलने नहीं देते, न्यायपालिका को आप सार्वजनिक तौर पर प्रेस वार्ता करने पर मजबूर करते हैं, ED, CBI, Income Tax को आपने कांग्रेस पार्टी और विपक्ष के खिलाफ फ्रंटल ऑर्गनिज़शन बना रखा है। क्या ये है आपका लोकतंत्र? अपने परम मित्र अडानी के महाघोटाले में आप जांच क्यों नहीं करते ? हम कोई चीज छुपा नहीं रहे है। हम पीछे नहीं हटेंगे। हमारा अधिवेशन ऐसे ही चलेगा। छापे होने दीजिए, हम कड़ा मुकाबला करेंगे अडानी मामले पर कोई जांच नहीं हो रही, हम जेपीसी की मांग कर रहे है। जहां छापे पड़ने चाहिए वहां नहीं होते।

2014 से ईडी के जाल में विपक्ष के पार्टीवार लिस्ट पर गौर करें अब तक ईडी ने विपक्षी दलों के यहां इस प्रकार से छापेमारी की। कांग्रेस (24), टीएमसी (19), एनसीपी (11), शिवसेना (8), डीएमके (6), बीजद (6), राजद (5) बीएसपी (5), एसपी (5), टीडीपी (5), इनेलो (3), वाईएसआरसीपी (3), सीपीएम (2), एनसी (2), पीडीपी (2), इंडस्ट्रीज़ (2) ), AIADMK (1), MNS (1), SBSP (1)

ये रहे मौजूद
पत्रकारवार्ता में मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मंत्री गुरू रूद्र कुमार, मंत्री कवासी लखमा, मंत्री अमरजीत भगत, मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मंत्री उमेश पटेल, मंत्री अनिला भेड़िया, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, सुमित्रा घृतलहरे, अमीन मेमन उपस्थित थे।


24 से 26 फरवरी तक कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन 
छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में 24 से 26 फरवरी तक कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत देशभर के दिग्गज कांग्रेस नेता शामिल होंगे। इसे लेकर रायपुर में तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं इसी साल विधानसभा चुनाव भी हैं। अधिवेशन में कांग्रेस विधानसभा और लोकसभा चुनाव की रणनीति भी बनाएगी। 

इन कांग्रेस नेताओं के यहां छापे
ईडी ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल, भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह, विनोद तिवारी और प्रवक्ता आरपी सिंह के घर पर कार्रवाई कर रही है। मौके पर पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed