{"_id":"634526b70462e239603399f5","slug":"cm-bhupesh-baghel-on-ed-raid-in-chhattisgarh-bjp-is-not-able-to-fight-directly","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh ED Raid: CM भूपेश बोले-BJP सीधे नहीं लड़ पा रही, इसलिए एजेंसियों का सहारा ले रही, ये फिर आएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh ED Raid: CM भूपेश बोले-BJP सीधे नहीं लड़ पा रही, इसलिए एजेंसियों का सहारा ले रही, ये फिर आएंगी
Tue, 11 Oct 2022 04:11 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 11 Oct 2022 04:11 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि सुबह पांच बजे से ईडी की टीम दर्जनभर अफसरों के साथ रेड कर रही है। जिसमें कुछ ऐसे भी लोग शामिल हैं जिन पर पहले आईटी की भी रेड पड़ चुकी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मंगवार सुबह से जारी ED की कार्रवाई के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि BJP सीधे लड़ नहीं पा रही है, इसलिए ED, IT के माध्यम से लड़ने की कोशिश कर रही है। कहा कि, पहले ही कह चुका हूं कि, ये फिर आएंगे। ये आखिरी नहीं है। जैसे-जैसे चुनाव पास आएगा इनकी यात्राएं और बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि डराने-धमकाने के अलावा कोई काम नहीं है, लेकिन जनता जान चुकी है। केंद्र में बैठी भाजपा सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।
भोपाल से होकर जाएंगे सैफई
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश के पूर्व CM मुलायम सिंह यादव की अंत्येष्टि में रवाना होने से पहले मीडिया से बात कर रहे थे। CM बघेल ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से कमलनाथ जी और मुझे मुलायम सिंह यादव जी की अंतिम यात्रा में शामिल होने का निर्देश प्राप्त हुआ है। उसी के तहत अभी भोपाल में कमलनाथ जी के पास जाऊंगा। फिर वहां से उनके साथ सैफई जाऊंगा। एक दिन पहले ही CM बघेल कवर्धा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम खत्म कर देर रात ही रायपुर लौट आए थे।
यह भी पढ़ें... Mulayam Singh Funeral: कांग्रेस की ओर से CM भूपेश बघेल और कमलनाथ होंगे शामिल, श्रद्धांजलि देने जाएंगे सैफई
विज्ञापन
CM की OSD, रायगढ़ कलेक्टर सहित कई कारोबारियों पर कार्रवाई
छत्तीसगढ़ के कई शहरों में ईडी ने आज सुबह-सुबह एक बार फिर से छापेमारी की है। इसमें दुर्ग में मुख्यमंत्री बघेल की ओएसडी सौम्या चौरसिया और रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू का नाम भी है। इसके अलावा रायपुर में कोयला कोराबारी सूर्यकांत तिवारी, महासमुंद में उनके ससुर और कांग्रेस के पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर, माइनिंग हेड आईएएस जेपी मौर्य, रायगढ़ के गांजा चौक निवासी नवनीत तिवारी, प्रिंस भाटिया, सीए सुनील अग्रवाल के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: CM भूपेश बघेल की OSD, रायगढ़ कलेक्टर सहित कई अफसरों-व्यापारियों पर ED का छापा
जुलाई में हुई थी इनकम टैक्स की रेड
इससे पहले जुलाई में भी इनकम टैक्स विभाग ने मुख्यमंत्री की OSD सौम्या चौरसिया, कलेक्टर रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी से पूछताछ कर चुकी है। इस दौरान कोयला व्यापारी सूर्यकांत तिवारी और सौम्या चौरसिया के घर से करीब 200 करोड रुपये की चल अचल संपत्ति सामने आई थी। हालांकि बाद में सूर्यकांत तिवारी ने आरोप लगाया था कि IT उन्हें छत्तीसगढ़ का एकनाथ शिंदे बनाने का दबाव डाल रही थी।