{"_id":"6482f0a6d230e9451b0eff2c","slug":"cm-bhupesh-baghel-father-hospitalized-in-raipur-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM भूपेश के पिता हॉस्पिटल में भर्ती: टहलते वक्त गिरने से बांए पैर में फ्रैक्चर, 48 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM भूपेश के पिता हॉस्पिटल में भर्ती: टहलते वक्त गिरने से बांए पैर में फ्रैक्चर, 48 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में
Fri, 09 Jun 2023 02:58 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 09 Jun 2023 02:58 PM IST
सार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल हॉस्पिटल में भर्ती हैं। घर पर टहलने के दौरान गिरने से उनके बाएं पैर की हड्डी फ्रैक्चर हो गई है। आंगन में टहलते वक्त फिसलकर गिर गए थे। इलाज के लिए उन्हें रायपुर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल हॉस्पिटल में भर्ती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल हॉस्पिटल में भर्ती हैं। घर पर टहलने के दौरान गिरने से उनके बाएं पैर की हड्डी फ्रैक्चर हो गई है। आंगन में टहलते वक्त फिसलकर गिर गए थे। इलाज के लिए उन्हें रायपुर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनकी सर्जरी कर 48 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। इस दौरान पिता का हालचाल जानने सीएम भूपेश बघेल हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने 2 घंटे तक रुककर पिता के स्वास्थ्य संबंधी में डॉक्टर्स से जानकारी ली।
विज्ञापन
डॉक्टर्स की टीम ने सीएम के पिता का बाइपोलर मॉड्यूलर हेमीआर्थोप्लास्टी ऑपरेशन किया। डॉक्टर्स ने बताया कि बीमारी और उम्र को देखते हुए ऑपरेशन काफी मुश्किल से हुआ। इसमें सफलता भी मिली। नंदकुमार बघेल की हालत में सुधार आया है। न्यूरो सर्जरी की डॉक्टर्स की टीम ने जांच के बाद बताया कि उनको फीमर बोन फ्रैक्चर है, जिसका आपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।
विज्ञापन