फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Baghel participated in many programs in Rajnandgaon

Rajnandgaon: राजनांदगांव में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए सीएम, मणिपुर हिंसा को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

Thu, 10 Aug 2023 09:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 10 Aug 2023 09:17 PM IST
सार

सीएम बघेल ने केन्द्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मणिपुर में लगातार हत्या हो रही है जिस प्रकार हरियाणा में वहां भी डबल इंजन की सरकार है वहां भी लगातार हत्याएं हुई हैं। 

विज्ञापन
CM Baghel participated in many programs in Rajnandgaon
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव पहुंचे जहां उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह की जन्म स्थली ग्राम सेमरादैहान में उनकी मूर्ति का अनावरण किया। इसके बाद वे ग्राम डूमरडीहकला में आयोजित किसान मजदूर सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे।जहां उन्होंने संबोधित करते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई और विभिन्न विषयों पर पत्रकारों से चर्चा की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 93 करोड़ 61 लाख 75 हजार रूपए के 110 विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया,जिसमें 57 करोड़ 37 लाख 78 हजार रूपए की लागत के 98 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 36 करोड़ 23 लाख 97 हजार रूपए की लागत के 14 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री द्वारा शासन की संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 538 हितग्राहियों को एक करोड़ 16 लाख 15 हजार रूपए की सामग्री का वितरण भी किया गया। वहीं पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सहकारिता आंदोलन के जनक ठाकुर प्यारेलाल सिंह के जन्म स्थल सेम्हरादैहान में उनकी मूर्ति का अनावरण करना मेरे लिए सौभाग्य है।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि किसान मजदूर सम्मेलन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें मैं शामिल हो रहा हूं यहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की स्मृति में संग्रहालय और और विभिन्न समाजों के लिए भवन और अन्य मांगे पूरी की गई हैं। वहीं राजनांदगांव के बीएनसी मिल को चालू करने को लेकर पूछे गए सवाल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बीच में कोरोनाकाल आ गया जूट मिल को लेकर चर्चा चल रही है लगातार अधिकारियों के माध्यम से कोशिश कर रहा हूं की काम शुरू किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मणिपुर को लेकर राहुल गांधी के बयान पर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत माता क्या है नेहरू जी ने परिभाषित किया था कि भारत माता है कौन, उन्होंने परिभाषित करते हुए कहा कि यह जो जमीन है उसे तो आजादी नहीं चाहिए नदी नाले हैं उसे तो आजादी नहीं चाहिए आजादी किसको चाहिए यहां के लोगों को देश के नागरिकों को यह जो नर-नारी है उन्हीं को मिलाकर भारत माता है। मणिपुर में लगातार 100 दिन से अधिक लगातार बलात्कार हत्या हो रही है जिस प्रकार हरियाणा में वहां भी डबल इंजन की सरकार है वहां भी लगातार हत्याएं हुई हैं यह जो लगातार हत्या हो रही है सरकार बुत बनी बैठी हुई है इसीलिए उन्होंने कहा कि भारत माता की हत्या हो रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed