{"_id":"67582294bc0564f45d0254e2","slug":"cm-adityanath-sent-invitation-to-cm-vishnudeo-sai-to-attend-prayagraj-maha-kumbh-2025-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री साय को महाकुंभ में शामिल होने के लिये भेजा न्यौता: गंगा जल भेंटकर किया आमंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री साय को महाकुंभ में शामिल होने के लिये भेजा न्यौता: गंगा जल भेंटकर किया आमंत्रित
Tue, 10 Dec 2024 04:44 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 10 Dec 2024 04:44 PM IST
सार
Prayagraj Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को साल 2025 में प्रयागराज के पवित्र संगम में आयोजित हो रहे महाकुंभ में शामिल होने के लिये न्यौता भेजा है।
विज्ञापन
यूपी के मंत्री ने सीएम साय को गंगा जल और कुंभ का प्रतीक चिन्ह सौंपा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Prayagraj Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को साल 2025 में प्रयागराज के पवित्र संगम में आयोजित हो रहे महाकुंभ में शामिल होने के लिये न्यौता भेजा है। उन्होंने सभी छत्तीसगढ़वासियों को भी महाकुंभ में आने के लिये आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से उनका आमंत्रण लेकर उत्तर प्रदेश के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील कुमार शर्मा और समाज कल्याण राज्य मंत्री संजय गोंड ने मुख्यमंत्री साय से मुलाकात की और उन्हें आमंत्रण पत्र, पवित्र गंगा जल और कुंभ का प्रतीक चिन्ह सौंपकर उन्हें महाकुंभ में आमंत्रित किया। मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री से यह भी आग्रह किया कि कुंभ स्थल पर छत्तीसगढ़ का भी एक पंडाल लगाया जाए।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं के लिये रहेगी ठहरने और भोजन की व्यवस्था
मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के पंडाल के लिए स्थान उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र मंत्रीद्वय को सौंपा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पंडाल में छत्तीसगढ़ से कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन की व्यवस्था रहेगी। मुख्यमंत्री ने मंत्री द्वय का छत्तीसगढ़ में आत्मीय स्वागत करते हुए आमंत्रण के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में शामिल होना सौभाग्य का विषय है। वे पहले भी कुंभ में शामिल होते रहे हैं, लेकिन इस बार का कुंभ विशेष है। आमंत्रण देने के लिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने दो-दो मंत्रियों को भेजा है। हम महाकुंभ में जरूर आएंगे।
विज्ञापन
पंडाल के लिये जमीन देने का अनुरोध
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से अनुरोध किया है कि छत्तीसगढ़ प्रयागराज महाकुंभ 2025 के अवसर पर महाकुंभ में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को इस प्रदेश की संस्कृति, विकास और उपलब्धियों से परिचित कराने के लिए उत्सुक हैं। छत्तीसगढ़ से महाकुंभ के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के भोजन एवं रहने-ठहरने की व्यवस्था के लिये महाकुंभ क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के लिए पंडाल लगाने के लिये जमीन आरक्षित करने का अनुरोध भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से किया है।
सीएम साय ने ट्वीट कर जताया आभार
इस संबंध में सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज उत्तरप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा जी एवं राज्य मंत्री श्री संजीव कुमार गोंड जी ने निवास कार्यालय में भेंट कर प्रयागराज में महाकुम्भ - 2025 के भव्य आयोजन में शामिल होने मुझे और 3 करोड़ प्रदेशवासियों को आमंत्रित किया।इस स्नेहिल आमंत्रण के लिए उत्तरप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ जी का सहृदय आभार!'