फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   class 10 student was murdered by four boys who entered the school

Chhattisgarh: 10वीं के छात्र की स्कूल में पीट-पीटकर हत्या, मामूली विवाद में चार लड़कों ने घटना को दिया अंजाम

Tue, 12 Jul 2022 01:06 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 12 Jul 2022 01:06 PM IST
सार

नाबालिग की हत्या की घटना को भानपुरी इलाके के सरकारी स्कूल में अंजाम दिया गया। मारपीट के दौरान उसको गंभीर चोटें आ गई और बेहोश हो गया। 
 

विज्ञापन
class 10 student was murdered by four boys who entered the school
अपराध - फोटो : पीटीआई

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायपुर में चार लड़कों ने 16 वर्षीय छात्र की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। छात्र सोमवार को स्कूल में कक्षा 10 की कंपार्टमेंट परीक्षा देने गया था। स्कूल में ही 11वीं कक्षा के छात्रों से उसकी कहासुनी हो गई। जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने पूछताछ के लिए चार नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


खमतराय पुलिस थाने के हाउस ऑफिसर सोनल ग्वाला ने बताया कि नाबालिग की हत्या की घटना को भानपुरी इलाके के सरकारी स्कूल में अंजाम दिया गया। मोहन सिंह राजपूत कंपार्टमेंट परीक्षा देने के लिए स्कूल गया था। यहां 11वीं कक्षा के छात्रों से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि  चार छात्रों ने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान उसको गंभीर चोटें आ गई और बेहोश हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उपचार के लिए घायल को डॉ. बीआर अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक नहीं जानता था आरोपित छात्रों को
घटना के समय मौके पर एक अन्य छात्र मौजूद था। छात्र का कहना है कि मारपीट करने वाले लड़कों को मोहन नहीं जानता था। चार लड़के उनके पास आए और मोहन से अंग्रेजी में कुछ पूछा था। जवाब दिए बगैर मोहन जाने लगे तो वो उलझ गए। उसके बाद चारों ने मोहन के साथ मारपीट करनी शुरु कर दी। मोहन के साथ मारपीट करते हुए स्कूल से बाहर ले गए। खून बहने के बाद बेहोश हुए मोहन को देखकर चारों भाग खड़े हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed