फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   child pornography case in raipur

छत्तीसगढ़: बच्चों का अश्लील विडियो बनाकर किया सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस टीम ने दबोचा

Sun, 26 Feb 2023 01:21 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 26 Feb 2023 01:21 PM IST
सार

भारत सरकार, गृह मंत्रालय एनसीआरबी नई दिल्ली और पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से प्राप्त चाईल्ड पोर्नोग्राफी के प्रकरण साईबर सेल रायपुर को प्राप्त हुये थे। प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर कार्रवाई करने के लिए साईबर सेल रायपुर को निर्देश दिया गया था।

विज्ञापन
child pornography case in raipur
चाईल्ड पोर्नोग्राफी के प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारत सरकार, गृह मंत्रालय एनसीआरबी नई दिल्ली और पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से प्राप्त चाईल्ड पोर्नोग्राफी के प्रकरण साईबर सेल रायपुर को प्राप्त हुये थे। प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर कार्रवाई करने के लिए साईबर सेल रायपुर को निर्देश दिया गया था। 

विज्ञापन


रायपुर के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राईम एंड साईबर यूनिट रायपुर की साईबर विंग की ओर से प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पहचान किया गया है। आरोपी भूपेन्द्र विश्वकर्मा उम्र 26 साल निवासी आमापारा बजरंग नगर थाना आजाद चौक रायपुर का रहने वाला है। ण अपने मोबाईल से बच्चों का अश्लील विडियो बना कर सोशल मीडिया में वायरल किया गया था। 
विज्ञापन


जिस पर थाना प्रभारी आजाद चौक के नेतृत्व में थाना आजाद चौक की पुलिस टीम ने आरोपी का पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन को घुमना बताया है। जिस पर आरोपी के खिलाफ थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 27/2023 धारा 67, 67(ए) आईटीएक्ट, 201 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई किया गया है। रायपुर पुलिस की ओर से चाईल्ड पोर्नोग्राफी के प्रकरणों में लगातार कार्रवाई की जा रही है, जो भविष्य में भी जारी रहेगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed