फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chief Minister Vishnudev Sai visit discussed PSC matter and other topics including paddy procurement in Rajnan

Rajnandgaon: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा, पीएससी मामले और धान खरीदी सहित अन्य विषयों को लेकर की चर्चा

Sun, 08 Dec 2024 08:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 08 Dec 2024 08:33 PM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव पहुंचे। सीएम साय ब्रम्हाकुमारीज ज्ञान मानसरोवर में नवनिर्मित भवन ज्ञान मानसरोवर के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। 

विज्ञापन
Chief Minister Vishnudev Sai visit discussed PSC matter and other topics including paddy procurement in Rajnan
सीएम और पूर्व सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव पहुंचे। सीएम साय ब्रम्हाकुमारीज ज्ञान मानसरोवर में नवनिर्मित भवन ज्ञान मानसरोवर के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए इसके साथ ही शहर के गायत्री स्कूल में आयोजित संभाग स्तरीय खेलकूद समारोह में शामिल हुए इस दौरान मुख्यमंत्री ने सीजीपीएससी मामले और अन्य मामलों को लेकर पत्रकारों से चर्चा की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि- अजय कल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें प्रदेश भर के खिलाड़ी बच्चों ने हिस्सा लिया आज इस कार्यक्रम का समापन था। 
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में दंतेवाड़ा तक के बच्चे शामिल हुए हैं।सीजीपीएससी मामले में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार शुरू दिन से ही कह रही है कि जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और मोदी जी का कहना है कि न खाऊंगा न खाने दूंगा इसे ही मूलमंत्र मानकर हम आगे बढ़ रहे हैं।पिछली कांग्रेस की सरकार में कई घोटाले हुए और इसी बीच पीएससी का भी घोटाला हुआ, उसके भी दोषी आज दण्डित हो रहे हैं तो यहाँ कोई भी भ्रष्टाचार करेगा वह बक्शा नहीं जाएगा।धान खरीदी को लेकर हो रहे विलम्ब के के मामले में उन्होंने कहा कि धान खरीदी में कोई विलम्ब नहीं हो रहा है। उठाव में गतिरोध था वह भी दूर हो गया है कल से उठाव भी प्रारम्भ हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed