फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chief Minister Vishnudev Sai addressed meeting organized in Mungeli

Lok Sabha Election: सीएम विष्णुदेव साय ने संबोधित की जनसभा, कहा- न आरक्षण खत्म होगा और न महतारी वंदन बंद होगा

Thu, 02 May 2024 09:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली, सक्ती
अमर उजाला नेटवर्क, मुंगेली, सक्ती Published by: श्याम जी. Updated Thu, 02 May 2024 09:46 PM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंगेली में आयोजित सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेसी आरक्षण खत्म हो जाने की बात कर रहे हैं, जबकि न आरक्षण खत्म होगा न भाजपा सरकार रहते महतारी वंदन बंद होगा। पीएससी के घोटालेबाज जेल जाएंगे।
 

विज्ञापन
Chief Minister Vishnudev Sai addressed meeting organized in Mungeli
सीएम विष्णुदेव साय और अन्य भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषि उपज मंडी प्रांगण मुंगेली में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि कांग्रेसी आरक्षण खत्म हो जाने की बात कर रहे हैं, जबकि न आरक्षण खत्म होगा न भाजपा सरकार रहते महतारी वंदन बंद होगा। पीएससी के घोटालेबाज जेल जाएंगे। सीएम साय ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर बनवाकर देश के करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था को पूरा किया है। पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की।

विज्ञापन


मुंगेली विधानसभा की जनसभा में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 10 वर्षों में कई ऐतिहासिक काम किए हैं। श्रीराम मंदिर निर्माण, धारा 370 की समाप्ति, तीन तलाक खत्म करने के साथ ही आर्थिक रूप से भारत 5 वें स्थान पर आना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लोग छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग कर रहे थे। आज भाजपा व पीएम के कारण छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री बन सका है। भाजपा सरकार ने 21 क्विंटल धान खरीदी, सबसे ज्यादा धान की खरीदी की गई है। अंतर की राशि भी सभी को मिल गई है साथ ही महतारी वंदन की तीसरी किश्त भी महिलाओं को मिल चुकी है। 
विज्ञापन


पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है, घोटालेबाज जेल जाएंगे। अतः अब मोदी का सम्मान हमें प्रदेश की सभी 11 सीटें जीताकर करना है। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया है ठगने का काम किया है। कांग्रेस आदिवासियों, गरीब और मजदूरों को वोट बैंक समझकर राज करते आई है। इससे पूर्व सभा को विधायक पुन्नूलाल मोहले ने संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों ने मुझे जिताया छग में सरकार बनाया अब तोखन साहू को अपने से अधिक वोटों से विजयी बनाने की अपील की। भारी भीड़ से उत्साहित विधायक पुन्नूलाल मोहले ने अपने विशेष अंदाज में भाषण से सभा में उपस्थित लोगों को बांधे रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू ने देश के मान सम्मान बढ़ाने वाले मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने भाजपा को कमल का बटन दबाकर वोट देने की अपील की। सभा को जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, रजनी सोनवानी, दुर्गा उमाशंकर साहू, पवन पांडेय ने भी संबोधित किया। संचालन प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला  ने किया। इस अवसर पर खाद्यमंत्री दयालदास बघेल, कलस्टर प्रभारी एवं पूर्वमंत्री अमर अग्रवाल, पुन्नूलाल मोहले, तोखन साहू, डॉ. सियाराम साहू, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक सहित मुंगेली नगर, मुंगेली ग्रामीण, सेतगंगा और जरहागांव मण्डल के कार्यकर्ता महिलाएं एवं पुरूष गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सीएम की सभा मे 55 लोगों ने भाजपा प्रवेश किया जिनमें अधिवक्ता राजमन सिंह, रूपलाल कोसरे, महेश्वरी कोशरे, रत्नावली कौशल, लखनलाल ध्रुव, राधेश्याम ध्रुव, नवीन परिहार, हिकेत सिंह परिहार, जितेंद्र सिंह, अनूप जैन, चंद्रजीत यादव, प्रदीप सारथी, हरीश यादव, विष्णु यादव, संतोष सोनी, अमित सत्यपाल, सहित ग्राम धपई, करही, लच्छनपुर, चमारी के 55 लोगों ने सीएम के हाथों गमछा पहन कर भाजपा प्रवेश किया।

सक्ती में संकल्प रैली को किया संबोधित 
सक्ती जिले के हॉस्पिटल मैदान मालखरौदा मे सीएम विष्णु देव साय ने विजय संकल्प रैली को संबोधित किया । आमजनता से जांजगीर चांपा लोकसभा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े के पक्ष मे मांगे वोट। पुरवर्ती कांग्रेस की सरकार पर पांच वर्षो में भ्रष्टाचार करने का लगाया आरोप। कांग्रेस की सरकार ने किया गाय का गोबर में  भी घोटाला।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह चुनाव नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री हमें चुनना है । इसलिए हमें भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े को जीतकर दिल्ली भेजना है। देश को ऐसा  प्रधानमंत्री मिला है जो 140 करोड़ लोग को अपना परिवार मानते है। हमारे सुख दुख की दिन रात चिंता करते है। 24 घंटे मे 18 घंटे काम करने वाले ऐसे प्रधानमंत्री है। जिन्होंने एक दिन भी छुट्टी नहीं ली है। इन 10 सालों मे आप लोगों ने देखा है कि उन्होंने गरीबों के लिए काम किया है। गरीबों के लिए पक्का मकान, शौचालय बनाने का काम, खाता खुलवाने का काम, घर घर बिजली और घर घर नल से जल पहुंचाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। उनकी वजह से राम मंदिर का निर्माण हुआ। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का काम किया है।


हमे इस देश को और आगे बढ़ाना है। इसे विश्व गुरु बनाना है और उस दिशा मे चलने का काम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे शुरू हो गया है। आने वाले 2047 तक भारत को विकसित देश बनाना है और आने वाले पांच साल मे इस देश को आर्थिक रूप से तीसरा सबसे बड़ा देश बनाना हैं। इसके लिए नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। आप लोगों ने जिस तरह विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस को बाहर किया है वैसे ही लोकसभा चुनाव मे भी इनको बाहर करना है। उनको एक भी सीट नहीं देना है। कांग्रेस सरकार ने पांच साल मे आम जनता को ठगने का काम किया। उन्होंने 5 साल सरकार चलाया लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़, भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया। सब चीज मे कांग्रेस को पैसा चाहिए था। सुबह उठने से लेकर रात के सोते तक हाय पैसा हाय पैसा करते रहे। कांग्रेस ने कोयला घोटाला, रेत घोटाला, शराब घोटाला, डीएमएफ घोटाला किया। कांग्रेस सरकार मे नरवा, गरवा घुरवा के गोबर को भी खा गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed