{"_id":"67f7ae05c63e75f46d0397ee","slug":"chief-minister-tirtha-darshan-yojana-minister-laxmi-rajwade-flagged-off-the-train-in-chhattisgarh-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: छत्तीसगढ़ में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: छत्तीसगढ़ में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना
Thu, 10 Apr 2025 05:10 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 10 Apr 2025 05:10 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना' के तहत आज सरगुजा संभाग के लगभग 800 श्रद्धालु उज्जैन, ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर तीर्थ स्थलों के दर्शन हेतु रवाना हुए।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना' के तहत आज सरगुजा संभाग के लगभग 800 श्रद्धालु उज्जैन, ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर तीर्थ स्थलों के दर्शन हेतु रवाना हुए। श्रद्धालुओं को अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से ‘भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन‘ द्वारा रवाना किया गया। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।
मंत्री राजवाड़े ने अपने संबोधन में कहा कि इस योजना का उद्देश्य केवल तीर्थ यात्रा ही नहीं, बल्कि नागरिकों को उनकी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना भी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विशेष पहल पर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन जैसे कल्याणकारी योजना का प्रारंभ किया गया है इस योजना से बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और विधवा, परित्यक्ता महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है।
मंत्रीराजवाड़े स्वयं भी ट्रेन में सवार होकर सूरजपुर तक की यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ रहीं। सूरजपुर रेलवे स्टेशन से जिले के 288 तीर्थ यात्रियों को भी इसी ट्रेन से रवाना किया गया। आगे बैकुंठपुर स्टेशन से कोरिया एवं मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के श्रद्धालु भी इस यात्रा में सम्मिलित हुए।
विज्ञापन
निःशुल्क सुविधाएं और सुलभ व्यवस्था
यात्रा के दौरान शासन द्वारा भोजन, आवास, स्वास्थ्य सेवाएं समेत सभी आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। यह योजना वरिष्ठ नागरिकों को न केवल आध्यात्मिक लाभ देती है, बल्कि उनके मन को भी शांति प्रदान करती है।