फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chief Minister Dai-Didi Clinic Scheme in Raipur Chhattisgarh

रायपुर: मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लिनिक योजना बनी वरदान; अब तक 53 हजार 553 महिलाओं का हुआ फ्री में इलाज

Thu, 17 Aug 2023 08:01 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 17 Aug 2023 08:01 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री दाई दीदी क्लिनिक योजना से महिलाएं लाभवंतित हो रही हैं। मोहल्ले में निशुल्क इलाज करवी रही हैं। इस योजना से महिलाओं को बड़ी राहत मिल रही है। उन्हें छोटे-छोटे कारणों से अस्पताल जाने की जरूरत नहीं होती है।

विज्ञापन
Chief Minister Dai-Didi Clinic Scheme in Raipur Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री दाई दीदी क्लिनिक योजना से महिलाएं लाभवंतित हो रही हैं। मोहल्ले में निशुल्क इलाज करवी रही हैं। इस योजना से महिलाओं को बड़ी राहत मिल रही है। उन्हें छोटे-छोटे कारणों से अस्पताल जाने की जरूरत नहीं होती है। राजधानी रायपुर में योजना की शुरुआत से लेकर अब तक 789 जगहों पर निःशुल्क शिविर लग चुके हैं। इसमें 53 हजार 553 मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया है। 48 हजार 881 मरीजों को  दवाई दिया गया है और 12 हजार 145 मरीजों को लैब टेस्ट की सुविधा मिली है। इलाज और दवाइयां दोनों फ्री में मिलते हैं। 

विज्ञापन


आरडीए कॉलोनी रायपुर निवासी अहिल्या देवी ने बताया कि मंदिर में पूजा करने के दौरान दाई दीदी क्लिनिक की गाड़ी को देखी। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद डॉक्टर को बताया की मेरी बेटी बोल नहीं सकती है। उसके पेट में और शरीर में दर्द के साथ बुखार आते रहता है। इस पर डॉक्टर ने कहा कि उसे लाकर निशुल्क जांच और दवाई ले जा सकते हैं। उन्होंने ने बताया कि अब तबीयत में सुधार आया है। यहीं से दवाइयां ले जाती हैं। 
विज्ञापन


इसी क्रम में पी ममता नायडू कहा कि बीपी और शुगर की समस्या है। दाई दीदी क्लिनिक की गाडी आने पर उसने निशुल्क इलाज और दवाई ली। इससे उसके समस्या का समाधान हो गया। उन्होंने ने बताया कि आसपास के क्षेत्र के महिलाएं भी सेवा के लाभ उठाते हैं। काफी युवती से लेकर बुजुर्ग तक लाभवंतित हो रहे हैं। इस योजना के आने के बाद किसी अन्य अस्पताल या डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं होती है। इससे आर्थिक बचत भी होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लिनिक योजना के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट के वाहन में महिला चिकित्सकों और महिला स्टॉफ की टीम पहुंचती है। जरूरतमंद महिलाओं और बालिकाओं की कई बीमारियों का निःशुल्क जांच और इलाज करती है। स्लम क्षेत्र में रहने वाली मेहनत मजदूरी करने वाली ऐसी महिलाएं जो समयाभाव या अन्य कई कारणों से अपना इलाज नहीं करा पा रही थी। इनके लिए  दाई-दीदी क्लीनिक से उन्हें इलाज की सुविधा घर तक पहुंच रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed