फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh youths saved life of car rider businessman drowning in drain

Bilaspur : पुल से 20 फीट नीचे गहरे नाले में गिरी कार, डूब रहे व्यापारी की युवकों ने छलांग लगाकर बचाई जान

Mon, 07 Nov 2022 04:04 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 07 Nov 2022 04:04 PM IST
सार

किसी राहगीर ने इस घटना का VIDEO भी बना लिया, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। VIDEO में कार नाले के अंदर पानी में डूबी हुई नजर आ रही है और युवक कार सवार को बाहर निकाल रहे हैं। इसमें युवकों के बहादुरी और सूझबूझ की जमकर तारीफ भी हो रही है। 

विज्ञापन
chhattisgarh youths saved life of car rider businessman drowning in drain
कार सहित नाले में डूब रहे व्यापारी को युवक बचाकर बाहर लाए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल से 20 फीट नीचे गहरे नाले में जा गिरी। इसके चलते अंदर बैठा व्यवसायी कार सहित डूबने लगा। यह देखकर वहां मौजूद दो युवकों ने गहरे नाले में छलांग लगा दी और व्यापारी को बचाकर बाहर निकाल लाए। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर से खींच कर कार को नाले से बाहर निकाला गया। मामला सीपत थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


बिलासपुर से बलौदा लौट रहा था व्यापारी
जानकारी के मुताबिक, जांजगीर-चांपा के बलौदा निवासी अमित मिश्रा व्यवसायी हैं। वह रविवार को किसी काम से बिलासपुर आए थे और काम निपटाने के बाद कार से दोपहर में घर लौट रहे थे। अभी वे ग्राम हिंडाडीह खाड़ा गांव के पास अंधे मोड़ पुलिया के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कार पुलिया पर अनियंत्रित हो गई और नाले में जा गिरी। इसके चलते अमित मिश्रा अंदर फंस गए और कार सहित डूबने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




युवकों ने कड़ी मशक्कत के बाद व्यापारी को बाहर निकाला
हादसे के दौरान लुतरा शरीफ के रहने वाले रहमान बेग और मोहम्मद शाकिर बाइक से घर लौट रहे थे। उन्होंने हादसा होते देखा तो बाइक रोक दी और दोनों ने नाले में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद दोनों व्यापारी अमित मिश्रा को बचाकर बाहर कार से बाहर निकाल सके। इसके बाद उन्हें नाले से बाहर लाया गया। दोनों युवकों ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के सहारे कार भी खींचकर बाहर निकलवाई। 



सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
किसी राहगीर ने इस घटना का VIDEO भी बना लिया, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। VIDEO में कार नाले के अंदर पानी में डूबी हुई नजर आ रही है और युवक कार सवार को बाहर निकाल रहे हैं। इसमें युवकों के बहादुरी और सूझबूझ की जमकर तारीफ भी हो रही है। बताया जा रहा है कि बिलासपुर से लुतरा की ओर जाने वाली सड़क की हालात बेहद बदहाल है। जिसके कारण राहगीर आए दिन हादसे के शिकार हो रहें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed