{"_id":"5798ad694f1c1bc16121e0aa","slug":"chhattisgarh-youth-dies-who-attempted-self-immolation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम आवास के सामने खुद को आग लगाने वाले युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम आवास के सामने खुद को आग लगाने वाले युवक की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 27 Jul 2016 06:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के दर पर खुद को आग लगाने वाले बेरोजगार युवक ने कई दिन जिदंगी और मौत के बीच जूझने के बाद आज सुबह दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद उसके परिवार पर सदमे का पहाड़ टूट गया है। वहीं राज्य में विपक्षी कांग्रेस ने मृतक युवक के परिजनों को दस लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
बता दें कि रायपुर के बाहरी इलाके बीरगांव के रहने वाले योगेश कुमार साहू ने 21 जुलाई को मुख्यमंत्री रमन सिंह के जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान उनके आवास के बाहर खुद पर तेल छिड़ककर आग लगा ली थी। युवक ने बेरोजगारी से आहत होकर यह कदम उठाया था।
विज्ञापन
युवक को 80 फीसदी से ज्यादा झुलसी अवस्था में डा. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उससे मिलने मुख्यमंत्री रमन सिंह भी पहुंचे थे। बाद में हालत गंभीर होने पर उसे कालडा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
जहां उसने बुधवार सुबह अंतिम सांस ली। युवक की मौत पर मुख्यमंत्री रमन सिंह ने दुख जताते हुए कहा कि युवाओं को इस तरह के हताशा भरे कदम उठाने से बचना चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति भी दुख व्यक्त किया। वहीं युवक की मौत पर विपक्षी कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
पार्टी ने मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी और दस लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। कांग्रेस के राज्य महासचिव शैलेश नितिन तिवारी ने आरोप लगाया कि सरकार की उपेक्षा के कारण ही युवाओं को हताशा में ऐसे कदम उठाने को मजबूर होना पड़ रहा है।