फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh young men stranded who went out to find rani jharna water source

Korba: रानी झरना पहाड़ पर फंसे चार दोस्त, जल का स्त्रोत ढूंढने निकले थे, सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू

Sun, 13 Nov 2022 03:29 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 13 Nov 2022 03:29 PM IST
सार

भूख-प्यास से बेहाल चारों लड़कों ने काफी प्रयास के बाद किसी तरह हेल्पलाइन नंबर डायल-112 पर संपर्क किया। इसके बाद डायल-112 की टीम झरने तक पहुंची। रात होने और पहाड़ से अंजान होने के चलते पुलिस ने सर्पमित्र संस्था की मदद मांगी। 

विज्ञापन
chhattisgarh young men stranded who went out to find rani jharna water source
कोरबा के रानी झरना पहाड़ पर फंंसे युवकों को तलाश करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में झरने का जल स्त्रोत ढूंढने जाना चार दोस्तों को भारी पड़ गया। रानी झरना में पिकनिक मनाने गए युवक पहाड़ के ऊपर फंस गए। इस दौरान रात हो गई और रास्ता भटकने के चलते वे नीचे लौट ही नहीं सके। किसी तरह युवकों ने डायल-112 को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस की टीम पहुंची और सारी रात चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सर्प मित्र की टीम रविवार सुबह युवकों को लेकर लौट सकी। फिलहाल चारों युवक सुरक्षित और ठीक हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, शहर से करीब 35 किमी दूर प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट रानी झरना है। यहां शनिवार को चार युवक दर्री के प्रगति नगर निवासी सोमत सिंह (24), खिलन कुमार मांझी ( 21),  सन्नी कुमार (23 ) और श्याम कुमार (22) पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे थे। चारों ने झरने के नीचे नहाया और खूब मस्ती की। इसके बाद झरने का पानी कहां से आता है, यह जानने के लिए निकल पड़े। चारों तलाश में पहाड़ के ऊपर चढ़ गए, लेकिन रात हो जाने के कारण वहीं फंस गए और नीचे नहीं उतर पाए। 
विज्ञापन




भूख-प्यास से बेहाल चारों लड़कों ने काफी प्रयास के बाद किसी तरह हेल्पलाइन नंबर डायल-112 पर संपर्क किया। इसके बाद डायल-112 की टीम झरने तक पहुंची। रात होने और पहाड़ से अंजान होने के चलते पुलिस ने सर्पमित्र संस्था की मदद मांगी। इस पर संस्था के अध्यक्ष अविनाश यादव और उनके साथी वहां पहुंच गए। सारी रात ये लोग चारों युवकों को तलाश करते रहे और सुबह किसी तरह उनके पास तक पहुंच सके। इसके बाद चारों युवकों को बचाया जा सका और उनको नीचे लेकर लौटे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed