{"_id":"642af3fe866864ef2d0d9a55","slug":"chhattisgarh-young-men-drinking-alcohol-riding-bike-on-streets-in-gpm-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रिंक एंड ड्राइव: जीपीएम की सड़कों पर दिन दहाड़े बाइक चलाते शराबखोरी, लड़के बोले- हम पी रहे हैं, आपको क्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रिंक एंड ड्राइव: जीपीएम की सड़कों पर दिन दहाड़े बाइक चलाते शराबखोरी, लड़के बोले- हम पी रहे हैं, आपको क्या
Mon, 03 Apr 2023 09:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 03 Apr 2023 09:12 PM IST
सार
दोनों लड़के शराब के नशे में धुत थे और मस्ती में बाइक चलाते चले जा रहे थे। वीडियो बनाते देखा तो बाइक चला रहे लड़के ने अपनी बोतल पीछे बैठे लड़के को थमा दी।
विज्ञापन
शराब पीते हुए बाइक चला रहे युवक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में नशाखोरी इतनी बढ़ गई है कि अब सड़कों पर खुलेआम शराब पी जा रही है। नया मामला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले का है, जहां ड्रिंक एंड ड्राइव करते दो लड़के सोमवार दोपहर कैमरे में कैद हुए हैं। दोनों लड़के हाथ में शराब की बोतल लिए हैं। इनमें से एक लड़का पीते हुए बाइक चला रहा है। इसे लेकर जब लड़कों को टोका गया तो उन्होंने कहा कि, हम पी रहे हैं, आपको क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में एक ओर पुलिस ने यातायात के प्रति जागरूक करने की मुहिम चला रखी है। वहीं कुछ लोग नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। यह न केवल अपनी जान जोखिम में डाल रहे, बल्कि दूसरों के लिए भी संकट बन रहे हैं। पेंड्रा में दुबटिया से कोटमी पहुंच मार्ग पर कुदरी के पास दो युवक शराब पीते हुए बाइक चलाते कैमरे में कैद हुए हैं। दोनों लड़कों ने अपने एक-एक हाथ मे शराब की बोतल ली हुई थी। बाइक को सड़क पर फर्राटे से दौड़ा रहे थे।
विज्ञापन