फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh young man dies after bike collides with tree in korba

Korba: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत, दिवाली की खरीदारी कर लौट रहा था गांव

Mon, 24 Oct 2022 04:04 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 24 Oct 2022 04:04 PM IST
सार

चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। मर्ग दर्ज कर लिया गया है। युवक का आज पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के आगे का पहिया टूटकर अलग हो गया था। 

विज्ञापन
chhattisgarh young man dies after bike collides with tree in korba
पेड़ से बाइक टकराने से युवक की मौत हो गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में रविवार रात बाइक पेड़ से टकरा जाने से एक युवक की मौत हो गई। युवक दिवाली की खरीदारी करने के बाद गांव लौट रहा था। बताया जा रहा है कि उसकी बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। यहां सोमवार को पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसा रजगामार चौकी क्षेत्र में हुआ है। 
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, ग्राम केरवा निवासी ठाकुर राम राठिया (23) रविवार को दिवाली की खरीदारी करने के लिए कोरकोमा गया हुआ था। वहां से रात को लौटने के दौरान रजगामार-कोरकोमा मार्ग पर ग्राम अगारीखार जंगल के पास सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ा। राहगीरों ने बताया कि युवक काफी तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था और सीधे पेड़ से जा टकराया। ठाकुर राम के सिर पर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन




पुलिस ने सुबह शव की शिनाख्त कराई और इसके बाद परिजनों को सूचना दी। रजगामार चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। मर्ग दर्ज कर लिया गया है। युवक का आज पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के आगे का पहिया टूटकर अलग हो गया था। युवक का सिर सीधा पेड़ से टकराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed