फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh young man committed suicide by hanging himself for ater special puja in korba

Korba: पूजा के बाद बिगड़ी मानसिक स्थिति,बच्ची की बलि देने ले गया जंगल, लोग पहुंचे तो लगा ली फांसी

Tue, 11 Oct 2022 05:45 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 11 Oct 2022 05:45 PM IST
सार

चौकी प्रभारी सुरेश जोगी ने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंचे तो युवक ने खुद को कमरे में बंद कर रखा था। पुलिस को उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। फिलहाल जांच कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
chhattisgarh young man committed suicide by hanging himself for ater special puja in korba
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में गांव की खुशहाली के लिए विशेष पूजा रखी गई थी। इस पूजा में शामिल होने गए गांव के एक युवक की मानसिक स्थिति बिगड़ गई। वह सारी रात चीखता-चिल्लाता रहा। फिर अगले दिन सुबह पड़ोसी की 3 साल की बच्ची को उठाकर जंगल में बलि देने के लिए ले गया। परिजन पहुंचे तो किसी तरह छोड़ा। इसके बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला बालको थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


पूजा से लौटा तो अजीब हरकते कर चिल्लाने लगा
दरअसल, गांव में खुशहाली और शांति बनी रही, इसके लिए रजगामार चौकी क्षेत्र के ग्राम कोरकोमा में हर साल विशेष पूजा होती है। इसमें गांव के मुखिया, बैगा और कुछ लोग देवी स्थल पर पूजा अर्चना करने जाते हैं। इस बार भी ग्रामीणों ने रविवार रात पूजा का आयोजन किया था। इसी पूजा में गांव के ही शिव नगर मोहल्ले में रहने वाला होरी लाल उर्फ फग्गू (45) भी पहुंचा था। वहां से लौटने के दौरान फग्गू की मानसिक स्थिति बिगड़ गई। वह अजीब हरकतें करते हुए चिल्लाने लगे। 
विज्ञापन




बच्ची के गले पर हंसिया रख देने जा रहा था बलि
उसकी हरकतें देखकर गांव वाले डर गए। किसी तरह रात बीती, लेकिन अगले दिन सुबह से फिर उसने वैसी ही हरकतें शुरू कर दी। इसके बाद संवरा मोहल्ले में रहने वाले राकेश राठिया की आंगन में खेल रही तीन साल की बेटी संजना को उठा ले गया। इसकी जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को हुई तो वह फग्गू के पीछे दौड़े। जंगल में देखा कि फग्गू ने बच्ची के गले पर हंसिया रखा था और बलि देने की बात कहकर चिल्ला रहा था। इस पर किसी तरह सभी ने विनती कर बच्ची को बचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सरपंच की सास का सिर फोड़ा
वहां से फग्गू गांव की महिला सरपंच रुपेश्वरी के घर में घुस गया और हंगामा करने लगा। मना करने पर उसकी 60 साल की सास ललिता बाई पर पत्थर से हमला कर दिया। इससे वह चोटिल हो गई। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच फग्गू ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची फग्गू ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां मंगलवार को पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed