{"_id":"640dfa8d1a7bd4ad7107cab3","slug":"chhattisgarh-young-man-arrested-from-pune-for-molesting-minor-in-kabirdham-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: लड़की को अगवा कर दुष्कर्म, 11 महीने बाद पुलिस ने पुणे से किया बरामद; शादी का झांसा देकर ले गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: लड़की को अगवा कर दुष्कर्म, 11 महीने बाद पुलिस ने पुणे से किया बरामद; शादी का झांसा देकर ले गया था
Sun, 12 Mar 2023 09:45 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 12 Mar 2023 09:45 PM IST
सार
पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया। पूछताछ में लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपी शादी का झांसा देकर लाया था और तभी से दुष्कर्म कर रहा था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम से एक लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने करीब 11 माह बाद लड़की को पुणे से बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह शादी का झांसा देकर लड़की को भगा ले गया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामला लोहारा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि अप्रैल 2023 को थाने में शिकायत दर्ज कराई गई कि उनकी नाबालिग बेटी रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में अकेले सोई थी। सुबह जब 8 बजे तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो अंदर जाकर देखा। वहां लड़की नहीं थी। आसपास तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसने आशंका जताई कि कोई उसकी लड़की को बहला फुसलाकर भाग ले गया है।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने जांच शुरू की। करीब 11 महीनों की कोशिशों के बाद पुलिस को लड़की के पुणे में होने का पता चला। इसके बाद टीम वहां पहुंची और कोंदवा क्षेत्र में नैति ईलाईट बिल्डिंग, उंड्री नगर से कबीरधाम निवासी आरोपी कन्हैया जांगड़े को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर लड़की बरामद हो गई। पूछताछ में लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपी शादी का झांसा देकर लाया था और तभी से दुष्कर्म कर रहा था।
विज्ञापन