फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Woman with five daughters jump to death before speeding train

छत्तीसगढ़: महिला ने पांच बेटियों संग ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, पति से हुआ था विवाद

Thu, 10 Jun 2021 10:55 AM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 10 Jun 2021 10:55 AM IST
सार

महासमुंद और बेलसोंडा रेलवे क्रासिंग के मध्य बीती रात 45 वर्षीय उमा साहू  और उनकी बेटियों अन्नपूर्णा, यशोदा, भूमिका, कुमकुम और तुलसी ने रेलगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Woman with five daughters jump to death before speeding train
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

छत्तीसगढ़ से बेहद एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां पति से झगड़ा होने के बाद एक महिला ने अपनी पांच बेटियों संग चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।  महासमुंद जिले में एक महिला और उसकी पांच बेटियों के शव गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मिले। पुलिस ने बताया कि सबसे बड़ी बेटी की उम्र 17 साल जबकि सबसे छोटी बेटी की उम्र 10 साल थी।

विज्ञापन


महासमुंद जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर ने गुरुवार को यहां बताया कि जिले के महासमुंद और बेलसोंडा रेलवे क्रासिंग के मध्य बीती रात 45 वर्षीय उमा साहू  और उनकी बेटियों अन्नपूर्णा, यशोदा, भूमिका, कुमकुम और तुलसी ने रेलगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


टेंभुरकर ने बताया कि पुलिस को गुरुवार सुबह जब घटना की जानकारी मिली, तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति से हुआ था विवाद
उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि साहू परिवार जिले के बेमचा गांव का निवासी है। रात में महिला का पति के साथ विवाद हुआ तब वह अपने बच्चों के साथ वहां से निकल गई थी। बाद में उनके शव रेल पटरियों पर मिले।


पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार महिला ने पति से विवाद के बाद यह कदम उठाया है। हालांकि, इस संबंध में सही जानकारी जांच के बाद ही मिल सकेगी। पुलिस को घटनास्थल से कोई पत्र नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed