फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh woman sitting on activa dies due to pickup collision

Korba: पिकअप की टक्कर से एक्टिवा सवार महिला की मौत, युवक घायल, हादसे के बाद भाग निकला चालक

Sun, 11 Dec 2022 07:22 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 11 Dec 2022 07:22 PM IST
सार

उरगा थाना प्रभारी सनत सोनवानी ने बताया कि पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है। पिकअप को जब्त कर थाने लाया गया है, वहीं चालक की भी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल घायल की स्थिति ठीक है। मृतक महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
chhattisgarh woman sitting on activa dies due to pickup collision
पिअकप की टक्कर से एक्टिवा सवार घायल युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में रविवार सुबह पिकअप की टक्कर से एक्टिवा सवार महिला की मौत हो गई। जबकि एक्टिवा चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के बाद लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी तो चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा उरगा थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जांजगीर-चांपा के मड़वा निवासी महेतरीन बाई (90) गांव के ही एक युवक देवराज (19) के साथ कोरबा के मानिकपुर अपने एक रिश्तेदार के घर किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोनों एक्टिवा से अपने गृहग्राम जाने के लिए रविवार सुबह निकले थे। 
विज्ञापन




अभी वे कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर कोथारी नाका के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में मेहतारिन बाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि देवराज घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed