{"_id":"641c48bc1ffd3880a20edf05","slug":"chhattisgarh-woman-died-due-to-raw-wall-collapse-in-kabirdham-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: कच्ची दीवार ढहने से महिला की मौत, पुराना मकान तुड़वाकर बनवा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: कच्ची दीवार ढहने से महिला की मौत, पुराना मकान तुड़वाकर बनवा रहे थे
Thu, 23 Mar 2023 06:10 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 23 Mar 2023 06:10 PM IST
सार
अपने पुराने मकान को तोड़कर नया बनवा रही थी। इसी दौरान मकान की एक कच्ची दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। इसी में दबने से महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
मकान की दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में गुरुवार दोपहर एक मकान की कच्ची दीवार ढहने से महिला की मौत हो गई। पुराना मकान जर्जर होने पर उसे तुड़वाकर फिर से बनवाया जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला कुंडा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी आनंद शर्मा ने बताया कि ग्राम डोमसरा में हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ है। दुर्गाबाई (26) पत्नी रघुनंदन पटेल अपने पुराने मकान को तोड़कर नया बनवा रही थी। इसी दौरान मकान की एक कच्ची दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। इसी में दबने से महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन