{"_id":"62c14c9e0fbdf3704e10c871","slug":"chhattisgarh-wife-of-former-bjp-mla-from-dongargarh-made-serious-allegations-against-her-husband-read-the-whole-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: डोंगरगढ़ के पूर्व भाजपा विधायक की पत्नी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, पढ़िये पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: डोंगरगढ़ के पूर्व भाजपा विधायक की पत्नी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, पढ़िये पूरा मामला
Sun, 03 Jul 2022 01:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोंगरगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोंगरगढ़
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 03 Jul 2022 01:30 PM IST
सार
भाजपा नेता रामजी भारती डोंगरगढ़ विधानसभा से 2008 से 2013 तक भाजपा के विधायक रहे थे। डोंगरगढ़ छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में आता है।
विज्ञापन
ex mla ramji bhai and his wife sangeeta
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ के पूर्व भाजपा विधायक रामजी भारती पर उनकी पत्नी संगीता भारती ने प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी ने कहा कि उसे भारती मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। उनके दूसरी महिला से संबंध हैं। उन्होंने गलत ढंग से घर बेचने के प्रयास करने व एलआईसी की पॉलिसी हड़पने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
भाजपा नेता रामजी भारती डोंगरगढ़ विधानसभा से 2008 से 2013 तक भाजपा के विधायक रहे थे। डोंगरगढ़ छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में आता है। भारती की पत्नी ने शुक्रवार को बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपों की झड़ी लगा दी।
विज्ञापन
पीड़िता ने कहा कि भारती मेरा लंबे समय से मानसिक और शारीरिक शोषण कर रहे हैं। उनका राजनांदगांव में एक मकान है, जिसे उनके पति फर्जी तरीके से बेचने का प्रयास कर रहे हैं। भारती की पत्नी ने कहा कि उनके नाम की एक एलआईसी की पॉलिसी भी थी जिसे भारती ने हड़प लिया। इसके साथ ही संपत्ति से जुड़े मामले को लेकर पूर्व विधायक की पत्नी ने शासन से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन
भारती ने लगाए पत्नी पर मारपीट के आरोप
भारती छग अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने शनिवार को मीडिया की संबोधित करते हुए बताया कि उनकी शादी 2000 में संगीता के साथ हुए थी। शादी के चार सालों तक सब ठीक था, लेकिन कुछ दिनों बाद घर के हालात बदल गए। पत्नी हर दिन उनके साथ मारपीट करती थी और बच्चों को खाना तक नहीं देती थी। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी ने मेरी मां पर भी चोरी का आरोप लगाया। लेकिन मैं राजनीति से जुड़ा था इस कारण से कभी तुछ नहीं कह पाया।
दोनों ने 2020 में कोर्ट में तलाक में अर्जी दी है। रामजी भारती जिस समय मीडिया को संबोधित कर रहे थे उस समय उनके साथ उनका बेटा भी था। रामजी भारती ने कहा, 'समाज में मेरी प्रतिष्ठा है इस कारण से मैं चुप कहा लेकिन अब हालात बर्दाश्त के बाहर हो गए हैं। इस कारण से मैं ये चीजें सबके सामने बता रहा हूं।'