फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Weather Update: Mercury will drop by 4 degrees in Chhattisgarh after 2 days; cold will increase

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में 2 दिन बाद लुढ़केगा 4 डिग्री पारा; बढ़ेगी ठंड, अंबिकापुर रहा ठंड इलाका

Fri, 12 Jan 2024 12:25 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 12 Jan 2024 12:25 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में लगातार न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इससे ठंड में थोड़ी कमी आई है। हालांकि नमी हवाओं के कारण ठंड बनी हुई है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Weather Update: Mercury will drop by 4 degrees in Chhattisgarh after 2 days; cold will increase
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में लगातार न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इससे ठंड में थोड़ी कमी आई है। हालांकि नमी हवाओं के कारण ठंड बनी हुई है। प्रदेश में बीते दिनों गुरुवार को मौसम शुष्क रहा। सबसे ठंड इलाका अंबिकापुर रहा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आने वाले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान गिरने की वजह से ठंड में बढ़ोतरी होगी। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि 15 जनवरी के बाद ठंडी हवाओं का आगमन होगा। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


गुरुवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। दंतेवाडा सबसे गर्म इलाका रहा। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान  31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे ठंड इलाका अंबिकापुर रहा। यहां की न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर में बादल साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed