फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh weather update: Chance of rain due to cloudy sky in Chhattisgarh

Chhattisgarh Weather update: छत्तीसगढ़ में बादल छाने से हल्की बारिश की संभावना, अगले सप्ताह से बढ़ेगी ठंड

Fri, 03 Nov 2023 12:29 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 03 Nov 2023 12:29 PM IST
सार

Chhattisgarh weather update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश में आगामी तीन दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद प्रदेश में न्यूनतम तापमान घाट सकता है।

विज्ञापन
Chhattisgarh weather update: Chance of rain due to cloudy sky in Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Chhattisgarh weather update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश में आगामी तीन दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद प्रदेश में न्यूनतम तापमान घाट सकता है। ग्रामीण और आउटर इलाकों में ठंड में बढ़ोतरी होने लगी है। प्रदेश में आने वाले तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले सप्ताह से ठंड में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, बीते दिनों गुरुवार को प्रदेश एक एक दो जगहों पर हल्की बारिश हुई है। बादल छाए रहने की वजह से आज शुक्रवार को एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। आगामी तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद न्यूनतम तापमान घटेगा। इसके साथ ही प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश में कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने की संभावना है। ग्रामीण और आउटर क्षेत्र में सुबह और रात के समय ठंड लग रही है। 
विज्ञापन


प्रदेश में रात और सुबह के समय में ठंड लगने की वजह से अब शहर में गर्म कपड़ों के स्टॉल लगाना शुरू हो हुई है। गर्म कपड़ों के स्टाइल सजने लगी है। ठंड के मौसम आते ही गर्म कपड़ों में अब खरीदी पर 20% की छूट भी दी जा रही है। शहर के अलग-अलग इलाकों पर गर्म कपड़ों की स्टाल लगने लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों गुरुवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ और शक्ति में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस कोरिया में दर्ज किया गया है। आज गुरुवार को राजधानी रायपुर में आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed