{"_id":"65e408bd0219e7cd95086219","slug":"chhattisgarh-weather-news-weather-took-a-turn-in-chhattisgarh-light-rain-expected-in-state-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट; प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट; प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश के आसार
Sun, 03 Mar 2024 10:51 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 03 Mar 2024 10:51 AM IST
सार
छत्तीसगढ में एक बार फिर मौसम का मिमाज बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवाओं का आगमन हो रहा है। इससे राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में बादल छाए हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ में एक बार फिर मौसम का मिमाज बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवाओं का आगमन हो रहा है। इससे राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आज रविवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। आगामी कुछ दिनों तक तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी कुछ दिन तक न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। इसके चलते प्रदेश के एक-दो जगहों पर बारिश की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक, ओलावृष्टि और अंधड़ होने की संभावना है। वहीं सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बारिश की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में अचानक मौसम बदल गया है। यही वजह है कि सुबह से ही बदल छाए हुए हैं। इसके साथ ही कई जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि छत्तीसगढ़ में आगामी पांच दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
बीते दिनों शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है।
राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। रायपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।