फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Weather News: today heavy rain in CG many district

Chattisgarh Weather News: इन जिलों में होगी गरज चमक के साथ झमाझम बारिश, जानें मौसम का अपडेट

Sat, 30 Sep 2023 11:45 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 30 Sep 2023 11:45 AM IST
सार

Chhattisgarh Weather News:छत्तीसगढ़ में बारिश बढ़ने की संभावना है। प्रदेश के कई इलाकों में मानसून तंत्र और चक्रवात के प्रभाव से आने वाले 24 घंटो में बारिश के आसार है। रायगढ़, महासमुंद, गरियाबंद और बस्तर संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Weather News: today heavy rain in CG many district
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में बारिश बढ़ने की संभावना है। प्रदेश के कई इलाकों में मानसून तंत्र और चक्रवात के प्रभाव से आने वाले 24 घंटो में बारिश के आसार है। रायगढ़, महासमुंद, गरियाबंद और बस्तर संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कई जिलों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। बीते दिनों शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। इससे बढ़ती उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसकी ज्यादा प्रबल होने से निम्न दाब का क्षेत्र के रूप में परिवर्तित होकर उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ेगा।  उत्तर उड़ीसा और उससे लगे पश्चिम बंगाल तट के पास अगले 24 घंटे में पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश हो सकती है। गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना है। 
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। आज भी रायपुर, दुर्ग और कई जिलों में हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। बीते दिन शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में समाज हम बारिश हुई है। इससे बढ़ती उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली है। आज भी प्रदेश के कई इलाकों में छम छम बारिश होने के आसार है। कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि अब मानसून की विदाई शुरू हो गई है। कई प्रदेशों में मानसून की विदाई हो गई है। वहीं 12 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई हो सकती है। आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। यहां की अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं संभावित नहीं है। राजधानी रायपुर में बीते दिनों अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed