{"_id":"65af598576b66581d00c1d13","slug":"chhattisgarh-weather-news-there-may-be-rain-in-many-districts-it-will-be-cloudy-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हो सकती है बारिश, छाए रहेंगे बादल, अभी और बढ़ेगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हो सकती है बारिश, छाए रहेंगे बादल, अभी और बढ़ेगी ठंड
Tue, 23 Jan 2024 11:45 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 23 Jan 2024 11:45 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मौसम का मजाज बदला हुआ है। नमी हवाओं के कारण कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही रह सकता है। आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। प्रदेश के एक-दो जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई है। इससे ठंड में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मौसम का मजाज बदला हुआ है। नमी हवाओं के कारण कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही रह सकता है। आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। प्रदेश के एक-दो जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई है। इससे ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। आज मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत कई जगहों में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। बीते दिनों सोमवार को सबसे ठंड इलाका अंबिकापुर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद 1-3 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभवना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि नमी हवाओं के कारण प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही बारिश भी हो रही है। आज सोमवार को प्रदेश के इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
बीते दिनों सोमवार को सुबह से ही बादल छाए रहे इसके साथ ही कई इलाकों में बारिश भी हुई है। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में सुबह से छाए हुए हैं। इसके साथ ही रायपुर में बौछारें पड़ने के आसार है। यहां की अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।