फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Weather News: Temperature will increase few days in CG , relief from cold

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों बढ़ेगा तापमान, ठंड से मिलेगी राहत

Fri, 02 Feb 2024 10:53 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 02 Feb 2024 10:53 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज कुछ दिनों तक ऐसे ही रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। आगामी दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट की संभावना है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Weather News: Temperature will increase few days in CG , relief from cold
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज कुछ दिनों तक ऐसे ही रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। आगामी दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट की संभावना है। अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में सामान्य से 2 से 3 डिग्री का अंतर रहा। इससे ठंड में कमी आई है। वहीं प्रदेश में सबसे ठंड इलाका बलरामपुर रहा।

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि पिछले दिन की द्रोणिका पश्चिमी विदर्भ से मराठवाड़ा और आंतरिक कर्नाटक होते हुए तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आगामी दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


गुरुवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया है। वहीं सरगुजा संभाग के कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई है। सूरजपुर, जशपुर और सरगुजा के कई जगहों पर बारिश हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आज राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह से ही मौसम साफ है। रायपुर में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। गुरुवार को अधिकतम तापमान बस्तर 30.8, महासमुंद में 30.1 और राजनांदगांव में 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed