{"_id":"61cc2d2622d35e3a1f01c16d","slug":"chhattisgarh-weather-news-surajpur-became-gulmarg-snow-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: सूरजपुर बन गया गुलमर्ग, सड़क पर बिछ गई बर्फ की चादर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: सूरजपुर बन गया गुलमर्ग, सड़क पर बिछ गई बर्फ की चादर
Wed, 29 Dec 2021 03:10 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 29 Dec 2021 03:10 PM IST
सार
प्रदेश के उत्तरी हिस्से में मंगलवार को ठंडी हवा के साथ अचानक से घने बादल छा गए। शाम होते-होते सरगुजा और बिलासपुर के कुछ हिस्से में ओले भी गिरे।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जाते दिसंबर ने ठंड भी बढ़ा दी है। छत्तीसगढ़ में तो मौसम ने इस तरह करवट ली कि प्रदेश के उत्तरी हिस्से में मंगलवार को ठंडी हवा के साथ अचानक से घने बादल छा गए। शाम होते-होते सरगुजा और बिलासपुर के कुछ हिस्से में ओले भी गिरे। देखते ही देखते सड़क पर बर्फ की चादर सी बिछ गई और नजारा गुलमर्ग की तरह हो गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी प्रदेश में हल्की बारिश और ओले गिरने की संभावना है।
विज्ञापन
यहां गिरे ओले
राज्य के उत्तरी हिस्से में अधंड़ और तेज बारिश के बाद ओले गिरे। अंबिकापुर, सरगुजा, लोरमी, जांजगरी-चांपा, कवर्धा में ओले गिरे। विशेषज्ञों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम राजस्थान व उसके आसपास चक्रवात है। इससे ही समुद्र से नमी आ रही है, जिस कारण रायपुर समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन