{"_id":"64f419e37534965b550c2273","slug":"chhattisgarh-weather-conditions-heavy-rain-in-capital-raipur-cg-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Weather update: छत्तीसगढ़ में मौसम हुआ सुहावना; रायपुर में हो रही झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Weather update: छत्तीसगढ़ में मौसम हुआ सुहावना; रायपुर में हो रही झमाझम बारिश
Sun, 03 Sep 2023 11:01 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:01 AM IST
सार
राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में आज सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। रायपुर में बीते शनिवार को देर शाम बारिश हुई। इसके बाद रात में भी छीटें पड़ी। आज सुबह से ही राजधानी में बादल छाए हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में आज सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। रायपुर में बीते शनिवार को देर शाम बारिश हुई। इसके बाद रात में भी छीटें पड़ी। आज सुबह से ही राजधानी में बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही झमझाम बारिश भी हो रही है। दो दिनों की बारिश से निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति बनी हुई है। लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। कल सोमवार को भी छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद प्रदेशभर में झमाझम बारिश हो सकती है। बीते कुछ दिनों से मानसून पर ब्रेक लग गया था। इससे तापमान बढ़ने लगा था और लोग उमस और गर्मी से परेशान थे। बीते दिनों देर शाम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट हो सकता है। प्रदेशभर के कई इलाकों में गरज चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सुबह से ही तेज धूप था। लोग उमस और गर्मी से परेशान थे। इसके बाद देर शाम को राजधानी में मौसम का मिजाज बदला और मौसम सुहावना हो गया है। शाम को हल्की मध्यम बारिश हुई। कल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई है। आज भी प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश, तो कहीं झमाझम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
यहां बन रहा सिस्टम
औसत समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका का हिमालय की तरह पर बनी हुई है। एक द्रोणिका विदर्भ से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर बनी हुई है। एक चक्रीय चक्रवती परिसंचरण पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र पर औसत समुद्र तल से 4.5 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है।