{"_id":"638ca8325234566e9f188b0e","slug":"chhattisgarh-villagers-beat-brutally-when-cows-entered-crop-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम में गायों से बर्बरता: खेत में घुसने पर डंडे से पीट-पीट कर लहूलुहान किया, फिर घाव में भर दी मिर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम में गायों से बर्बरता: खेत में घुसने पर डंडे से पीट-पीट कर लहूलुहान किया, फिर घाव में भर दी मिर्च
Sun, 04 Dec 2022 07:31 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 04 Dec 2022 07:31 PM IST
सार
गायों को वाहन से उपचार के लिए पशु चिकित्सालय ले जाया गया। वहीं आरोपियों की पहचान होने के बाद पुलिस ने रविवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों की पिटाई से घायल गाय।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले में कुछ लोगों ने गायों के साथ बर्बरता की हद पार कर दी। खेत में घुसने से भड़के ग्रामीणों ने गायों को पहले तो बुरी तरह से डंडे से पीटा। जब वे लहूलुहान हो गईं तो उनके घावों और गुप्तांगों में मिर्ची डाल दी। इसका पता चलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भड़क गए। उनकी शिकायत के बाद पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ग्राम कांपा में शनिवार रात कुछ गायें अरहर के खेत में घुस गईं। उस समय ग्रामीण खेत जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत की रखवाली कर रहे थे। खेत में गायों को घुसा देख एक युवक भड़क गया। वह अपने साथियों को बुला लाया। फिर उन्होंने लाठी-डंडे से गायों को बुरी तरह से पीटा। इसके चलते गायें लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने उनके घाव में मिर्ची भर दी।
विज्ञापन
देर रात शोर सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। पता चलने पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और गो सेवक भी पहुंच गए। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाने और प्रशासन को दी। इसके बाद गायों को वाहन से उपचार के लिए पशु चिकित्सालय ले जाया गया। वहीं आरोपियों की पहचान होने के बाद पुलिस ने रविवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन