{"_id":"5ddc02108ebc3e548349e68e","slug":"chhattisgarh-urban-body-election-voting-on-21st-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में नगर निकाय चुनाव 21 दिसंबर को, मतगणना 24 दिसंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में नगर निकाय चुनाव 21 दिसंबर को, मतगणना 24 दिसंबर को
Mon, 25 Nov 2019 10:02 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अमित मंडल
Updated Mon, 25 Nov 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
ईवीएम
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों में चुनाव के तारीखों का एलान कर दिया है। राज्य के 151 नगरीय निकायों के लिए 21 दिसंबर को मतदान होगा। 24 दिसंबर को मतों की गिनती की जाएगी।इसके साथ ही बिरगांव नगर निगम के एक वार्ड और भिलाई नगर निगम के दो वार्डों में उपचुनाव भी होगा।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने बताया कि आज नगरीय निकायों में चुनाव की घोषणा के साथ ही नगर पालिकाओं के क्षेत्रों में जहां निर्वाचन संपन्न होना है वहां आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य में 21 दिसंबर को 151 नगरीय निकायों में जिसमें 10 नगरपालिका निगम, 38 नगरपालिका परिषद और 103 नगर पंचायत शामिल है के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 151 नगरीय निकायों में कुल 2,840 वार्ड हैं। जिसमें से नगरपालिका निगम के 542 वार्ड, नगरपालिका परिषद के 753 वार्ड और नगर पंचायत के 1,545 वार्ड शामिल हैं।