फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh uncle strangled his six-year-old nephew to death

ऐसा चाचा किसी को न दीजो: छह साल के भतीजे का गला घोंटकर दफना दिया शव, फिर रो-रोकर साथ में तलाशता रहा

Sun, 27 Nov 2022 06:30 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 27 Nov 2022 06:30 PM IST
सार

सरगुजा एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि बच्चे की हत्या के बाद शव को ऐसे स्थान पर दफनाया गया था, जहां आमतौर पर लोगों का आना-जाना नहीं होता। आरोपी ने रंजिश के चलते माता-पिता से बदला लेने के लिए उनके बच्चे की हत्या की है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 

विज्ञापन
chhattisgarh uncle strangled his six-year-old nephew to death
पुलिस गिरफ्त में छह साल के बच्चे की हत्या का आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक युवक ने अपने ही छह साल के भतीजे की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को घर से करीब 100 मीटर दूर बाड़ी में ले जाकर दफना दिया। किसी को शक न हो तो परिजनों और पुलिस के साथ आरोपी खुद भी रो-रोकर बच्चे को तलाशने का नाटक करता रहा। संदेह के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो वारदात का खुलासा हो गया। रंजिश के चलते आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की है। मामला धौरपुर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...अगवा कर मासूम की हत्या: छह साल के बच्चे को मारकर दफनाया, घर से 100 मीटर दूर खेत में मिला शव
विज्ञापन




दो दिन पहले लापता हुआ था बच्चा
जानकारी के मुताबिक, ग्राम चंगौरी निवासी किसान जयपाल का छह साल का बेटा अश्वनी शुक्रवार से लापता था। अगले दिन उसका शव मिला। इसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। जांच के दौरान पता चला कि अश्वनी का रिश्ते में लगने वाला चाचा लोहारपुरी निवासी अशोक कुमार (20) की जयपाल से पुरानी रंजिश है। इसे लेकर पहले भी वह जान से मारने की धमकी दे जा चुका है। इसके आधार पर पुलिस ने अशोक कुमार को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रंजिश में बदला लेने के लिए की हत्या
सरगुजा एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि पूछताछ में अशोक ने बच्चे की हत्या करना कबूल लिया है। आरोपी आदतन शराबी है। उसकी उसकी बच्चे के पिता से रंजिश थी। इसके चलते कुछ दिन पहले भी उसका बच्चे के माता-पिता से झगड़ा हुआ था। वारदात वाले दिन वह अश्वनी को लालच देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद अरहर की बाड़ी में ले जाकर गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर वहीं मिट्टी खोदकर शव को दफना दिया। आरोपी पर धारा 302 के तहत कार्रवाई की गई है। 



खेलने निकला था बच्चा, फिर नहीं लौटा
किसान जयपाल का छह साल का बेटा अश्वनी शुक्रवार शाम स्कूल से लौटने के बाद खेलने गया था। काफी देर होने के बाद भी जब नहीं लौटा तो परिजन तलाश करने निकले, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अगले दिन शनिवार दोपहर जब परिजन और ग्रामीण बच्चे को तलाश रहे थे, तो एक जगह पर ताजी खोदी गई मिट्टी दिखाई दी। इस पर उन्हें संदेह हुआ। ग्रामीणों ने वहां से मिट्टी हटाई तो बच्चे का पैर नजर आया। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। फिर शव को बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed