{"_id":"62c182560106c87ae960218c","slug":"chhattisgarh-udaipur-incident-is-condemnable-the-culprit-must-be-brought-to-book-cm-bhupesh-baghel-slams-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaipur Murder Case: छत्तीसगढ़ के सीएम बोले- ऐसे कृत्य सभ्य समाज कभी भी स्वीकार नहीं करेगा, भाजपा से मांगी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur Murder Case: छत्तीसगढ़ के सीएम बोले- ऐसे कृत्य सभ्य समाज कभी भी स्वीकार नहीं करेगा, भाजपा से मांगी सफाई
Sun, 03 Jul 2022 05:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 03 Jul 2022 05:19 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा कोयले की कमी के बीच ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और वे अभी भी कोयले की मांग को पूरा करने में असमर्थ हैं। अब वे विदेशों से कोयला आयात कर रहे हैं, जो बहुत महंगा है।
विज्ञापन
भूपेश बघेल
- फोटो : Social media
विस्तार
उदयपुर में हुई बर्बर हत्या पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी प्रतिक्रिया दी। रायपुर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उदयपुर में जिस तरह से बर्बर हत्या की गई, उसे कोई भी सभ्य समाज कभी भी स्वीकार नहीं करेगा। उसकी जितनी भी निंदा की जाए वो कम है। मैंने भी मांग की है कि आरोपी को जल्द सजा मिलनी चाहिए। लेकिन जो दूसरा एंगल आ रहा है वो भाजपा को स्पष्टीकरण देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो अपराधी है उनका उनसे (भाजपा से) क्या संबंध है? सोशल मीडिया पर लगातार आ रहा है कि उनका (आरोपियों का) भाजपा से संबंध है, तो भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि उनका उनसे संबंध है या नहीं।
विज्ञापन
कोयला संकट पर भी बोले बघेल
उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा कोयले की कमी के बीच ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और वे अभी भी कोयले की मांग को पूरा करने में असमर्थ हैं। अब वे विदेशों से कोयला आयात कर रहे हैं, जो बहुत महंगा है।
विज्ञापन