{"_id":"6252be8071a4994100698ffe","slug":"chhattisgarh-two-state-personnel-lost-their-lives-due-to-bridge-collapse-in-ladakh-four-bodies-recovered-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: निर्माणाधीन पुल ढहने से राज्य के एक मजदूर की जान गई, एक की हालत गंभीर, लद्दाख में हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: निर्माणाधीन पुल ढहने से राज्य के एक मजदूर की जान गई, एक की हालत गंभीर, लद्दाख में हादसा
Sun, 10 Apr 2022 04:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर/लद्दाख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर/लद्दाख
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 10 Apr 2022 04:54 PM IST
सार
अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के राज कुमार और वरिंदर, छत्तीसगढ़ के मंजीत तथा पंजाब के लव कुमार के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि घायलों में राजौरी के कोकी कुमार और छत्तीसगढ़ के राजकुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लद्दाख के नुब्रा क्षेत्र में शनिवार को हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन पुल के ढहने से चार मजदूरों की मौत हो गई। इनमें दो मृतक छत्तीसगढ के बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिला लेह के दिस्कित गांव के पास बन रहे एक पुल का हिस्सा शनिवार की शाम तेज हवाओं के चलते ढह गया था। इस दौरान छह मजदूर इसकी चपेट में आ गए थे।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, 12 घंटे तक चले संयुक्त बचाव अभियान के बाद घटनास्थल से चार मजदूरों के शव बरामद किए गए और दो अन्य को बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि बचाए गए दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के राज कुमार और वरिंदर, छत्तीसगढ़ के मंजीत तथा पंजाब के लव कुमार के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि घायलों में राजौरी के कोकी कुमार और छत्तीसगढ़ के राजकुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
घटना के तत्काल बाद सेना की स्थानीय 102 ब्रिगेड, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की विजयक परियोजना और लेह स्थित वायुसेना स्टेशन से भेजी गई परिचालनात्मक मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि बचाए गए लोगों को हवाई मार्ग से लेह पहुंचाने के लिए भारतीय वायुसेना की मदद ली गई। माथुर ने हादसे में प्रभावित लोगों, खासकर पुल निर्माण में लगे मजदूरों को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है।