{"_id":"629a05360bdbd960791af66a","slug":"chhattisgarh-two-killed-in-surajpur-due-to-mud-collapse-in-mine-and-one-crpf-jawan-injured-in-bijapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: खदान में मिट्टी धंसने से दो की मौत, बीजापुर में सीआरपीएफ का एक जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: खदान में मिट्टी धंसने से दो की मौत, बीजापुर में सीआरपीएफ का एक जवान घायल
Fri, 03 Jun 2022 10:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:08 PM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को जब हादसे की सूचना मिली, तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के बंद खदान में शुक्रवार को मिट्टी धंसने की घटना हुई। सूत्रों की मानें तो कथित तौर पर कोयला चोरी करने के दौरान मिट्टी धंसने की घटना हुई। इस दौरान दो लोगों की दबकर मौत हो गई। वहीं, बीजापुर में प्रेशर बम की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया। जवान की पहचान सीआरपीएफ के कोरबा बटालियन के निरंजन पासवान के रूप में हुई।
विज्ञापन
खदान धंसने की घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने बताया कि जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुग्गा खदान में कोयला चोरी के दौरान मिट्टी के नीचे दबकर सुखलाल राजवाड़े (22) और रामकेश्वर राजवाड़े (32) की मौत हो गई। साहू ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि गुरुवार रात करीब नौ बजे बैजनाथपुर गांव निवासी दोनों युवक एसईसीएल भटगांव स्थित बंद पड़े दुग्गा खदान में कोयला चोरी करने गए थे। जब वह गड्ढे में कोयले की खुदाई कर रहे थे, तब मिट्टी धंसने से वे दब गए। इस घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को जब हादसे की सूचना मिली, तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है तथा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन