{"_id":"60917e1f9a26636d86025876","slug":"chhattisgarh-two-arrested-for-diamond-smuggling-440-diamonds-worth-rs-50-lakhs-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: हीरा तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार, 50 लाख रुपये मूल्य के 440 हीरे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: हीरा तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार, 50 लाख रुपये मूल्य के 440 हीरे बरामद
Tue, 04 May 2021 10:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 04 May 2021 10:32 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में हीरा तस्करी को मामला सामने आया है। पुलिस ने दो लोगों के पास से 50 लाख रुपये मूल्य के 440 नग हीरे बरामद किए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में हीरा तस्करी को मामला सामने आया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लगभग 50 लाख रुपये मूल्य के 440 नग हीरे बरामद किए गए।
विज्ञापन
गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने मंगलवार को बताया कि जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में हीरा तस्करी के आरोप में रायपुर निवासी दो लोगों-सुभाष मंडल और उज्जवल चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया है। पटेल ने बताया कि पुलिस को फिंगेश्वर क्षेत्र में हीरा तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के बाद फिंगेश्वर थाने की पुलिस को सतर्क किया गया तथा नाकाबंदी कर तलाशी शुरू की गई।
विज्ञापन
वाहनों की तलाशी के दौरान पुलिस ने एक दोपहिया वाहन को रोका तब उसमें सवार दोनों व्यक्ति वहां से भागने लगे। बाद में पुलिस दल ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली गई तब उनसे 440 नग हीरे बरामद किए गए। बाद में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पटेल ने बताया कि जिले में इससे पहले भी हीरा तस्करों पर कार्रवाई की गई। इससे पहले सात प्रकरणों में तस्करों से 672 नग हीरे बरामद किए गए।
विज्ञापन