फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh tribal hostel are in poor condition

छत्तीसगढ़ के आदिवासी हॉस्टल की हालत खराब

Tue, 19 Feb 2013 02:26 PM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
रायपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 19 Feb 2013 02:26 PM IST
विज्ञापन
chhattisgarh tribal hostel are in poor condition

कांकेर जिले के हैरान कर देने वाले छात्रावास मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा तैयार रिपोर्ट में झलियामारी स्थित आदिवासी हॉस्टल की स्थिति को बेहद खराब बताया गया है। आयोग ने इसके लिये राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही रिपोर्ट में बच्चियों की मानसिक स्थिति के बारे में भी बताया गया है।

विज्ञापन


महिला आयोग ने रिपोर्ट में राज्य सरकार के अनुदान से चल रहे इस हॉस्टल में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बताया है। रिपोर्ट में साफ तौर पर लिखा गया है कि नहाने और टॉयलेट के लिए भी हॉस्टल की बच्चियां खुले में जाती हैं।
विज्ञापन


पीड़ित बच्चियों की मानसिक स्थिति के संबंध में महिला आयोग का कहना है कि उन बच्चियों को पता तक नहीं है कि उनके साथ कुछ गलत हुआ है। छोटी बच्चियों को उनकी सीनियर लड़कियां इन सारी बातों के बारे में पहले ही बताकर जाती थीं। सीनियर उन्हें समझाती थी कि यह पढ़ाई का एक हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि पीड़ित बच्चियों के डिप्रेशन में जाने का खतरा है। अगर बच्चियों की काउंसलिंग नहीं की गई तो उनमें से कुछ बच्चियों की हालत बिगड़ सकती है। इस छात्रावास में लंबे समय से छोटी बच्चियों का शोषण किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed