{"_id":"632eea495349dd237134b258","slug":"chhattisgarh-train-8-express-trains-will-be-stoppage-from-26-september-to-4-october-on-navratri-in-chhattisg","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोंगरगढ़ के लिए राहत की रेल: नवरात्रि पर 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होगा कुर्ला-हटिया सहित 8 ट्रेनों का स्टॉपेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोंगरगढ़ के लिए राहत की रेल: नवरात्रि पर 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होगा कुर्ला-हटिया सहित 8 ट्रेनों का स्टॉपेज
Sat, 24 Sep 2022 05:01 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 24 Sep 2022 05:01 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में लगातार रद्द हो रही ट्रेनों के बीच नवरात्रि पर डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे ने राहत दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। नवरात्रि पर श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कुर्ला-हटिया सहित 8 एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज दिया है। यह ट्रेनें 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक डोंगरगढ़ स्टेशन पर रुकेंगी। इसके साथ ही गोंदिया-दुर्ग मेमू लोकल को रायपुर तक चलाने का फैसला किया गया है।
इस बार 26 सितंबर से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी के दर्शन और पूजन के लिए छत्तीसगढ़ सहित आसपास के राज्यों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। इसे देखते हुए रेलवे ने गोंदिया-दुर्ग मेमू स्पेशल और दुर्ग-गोंदिया मेमू स्पेशल को नवरात्रि पर्व के दौरान रायपुर तक चलाने का निर्णय लिया है। इससे रायपुर से डोंगरगढ़ तक सफर करने वाले यात्रियों को भीड़ से राहत मिलेगी। वहीं रेलवे ने 22 सितंबर से रद्द हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस को फिर से बहाल कर दिया है।
इन ट्रेनों का होगा स्टॉपेज

- हटिया-कुर्ला एक्सप्रेस
- कुर्ला- हटिया एक्सप्रेस
- पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस
- जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस
- बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस
- चेन्नई-एक्सप्रेस
- पुरी-कुर्ला एक्सप्रेस
- कुर्ला-पुरी एक्सप्रेस